Skip to main content

गंगा नहीं है भारत की सबसे बड़ी नदी ।

Top ten Biggest , Longest and Best Indian River in Hindi


नदिया किसी भी देश राज्य और समाज के लिए बहुत महत्वपूर्ण है इंडिया में नदियों को बहुत ऊंचा दर्जा प्राप्त है और यह कई राज्यों , स्थानों का सफर तय करती है कुछ नदियां तो दूसरे देशों में भी प्रवेश करती हैं नदियों को देखकर हमेशा से मनुष्य उत्साहित होता रहा है उसके मन में ख्याल आता है कि यह नदी यह जल कहां से निकली होगी और कहां तक जाएगी ऐसे में मनुष्यों ने इसका उत्तर पा लिया है।

परंतु मनुष्य में कई बात की जिज्ञासा हमेशा बनी रहती है उनमें से एक यह भी है कि भारत में कौन सी नदी सबसे लंबी बड़ी है तो आज हम आपके इस प्रश्न का उत्तर अपने इस लेख “ गंगा नहीं है भारत की सबसे बड़ी नदी । ” में देंगे। और इस बात का भी उत्तर देंगे कि क्यों गंगा को भारत की सबसे लंबी नदी माना जाता है और क्यों यह एक प्रकार से भारत की सबसे लंबी नदी नहीं है।
गंगा और ब्रह्मपुत्र में बड़ी कौन ?

1 Brahmputra nadi ( Brahmaputra river )

ब्रह्मपुत्र नदी हिमालय से निकलती है और यह चीन के तिब्बत क्षेत्र , भारत और बांग्लादेश में बहती हुई समुद्र में विलय हो जाती है ब्रह्मपुत्र का उद्गम मानसरोवर में होता है इस नदी का एक बड़ा भू-भाग भारत में आता है और यह इस लिस्ट की सबसे लंबी नदी है।
नदी की लंबाई : 3969 km. ( 2466 mi )
उद्गम स्थल : अंगसी ग्लेशियर , मानसरोवर
नदी का मुहाना : गंगा ( बंगाल की खाड़ी )
मुख्य शहर : डिब्रूगढ़ जोरहाट तेजपुर गुवाहाटी आदि
भारत में नदी की लंबाई : 916 km.
बेसिन का आकार : 651,334 वर्ग कि.मी. ( 251,481 वर्ग मील )
सहायक नदियां : बराक , सुवनश्री , तोर्सा , तिस्ता , लोहित आदि।

2 Sindhu nadi ( Indus river )

सिंधु नदी भी हिमालय से निकली हुई नदी है जो भारत से पाकिस्तान होते हुए अरब सागर में जाकर मिल जाती है यह भारत से गुजरने वाली दूसरी सबसे लंबी नदी है इसी नदी के किनारे सिंधु घाटी सभ्यता भी बसी थी।
नदी की लंबाई : 3180 ( 1980 mi )
उद्गम स्थल : मानसरोवर झील
नदी का मुहाना : सिंधु नदी डेल्टा ( अरब सागर )
मुख्य शहर : लेह , कराची , हैदराबाद , स्कर्दू , दासू आदि
भारत में नदी की लंबाई : 1114 km.
बेसिन का आकार : 1,165,000 वर्ग किमी.
सहायक नदियां : ज़ांस्कर नदी , सतलज , चिनाब , झेलम , ब्यास , रावी आदि।

3 Ganga nadi ( Ganges river )

गंगा नदी भारत की प्रमुख नदियों में से एक है। इसके किनारे कई मशहूर नगर बसे हुए हैं यह भारत में ही बहने वाली सबसे लंबी नदी है इसका उद्गम भी हिमालय में होता है और बंगाल की खाड़ी होते हुए यह समुद्र में विलय हो जाती हैं।
नदी की लंबाई : 2,525 कि.मी. ( 1,569 मील )
उद्गम स्थल : गंगोत्री ( उत्तराखंड , भारत )
नदी का मुहाना : सुंदरवन ( बंगाल की खाड़ी या गंगा सागर )
मुख्य शहर :  ऋषिकेश , प्रयागराज ( इलाहाबाद ) , बनारस आदि ।
भारत में नदी की लंबाई : 2525 किलोमीटर
बेसिन का आकार : 1,016,124 वर्ग किमी.( 392,328 वर्ग मील )
सहायक नदियां : यमुना , महानंदा , सोन , कोसी आदि नदियां

4 Godavari nadi ( Godavari river )

दक्षिण की गंगा कही जाने वाली गोदावरी नदी भारत की प्रमुख नदियों में से एक है यह भारत के महाराष्ट्र राज्य से निकलकर आंध्र प्रदेश राज्य में हिन्द महासागर से मिल जाती है।
नदी की लंबाई : 1,465 km. ( 910 मील )
उद्गम स्थल : त्रिंबकेश्वर , नासिक , महाराष्ट्र ( ब्रह्मगिरि पर्वत )
नदी का मुहाना : अंतर्वेदी , आंध्र प्रदेश ( बंगाल की खाड़ी )
मुख्य शहर : त्रिंबकेश्वर नासिक राजमुंदरी आदि।
भारत में नदी की लंबाई : 1,465 किलोमीटर
बेसिन का आकार : 312,812 वर्ग किमी
सहायक नदियां : मंजरा , इंद्रावती , पूर्णा , प्रवरा आदि
Top twenty biggest waterfalls in india

5 Krishna nadi ( Krishna river )

कृष्णा नदी का उद्गम पश्चिमी घाट के पर्वत महाबलेश्वर से होता है और यह बंगाल की खाड़ी में मिल जाती है यह नदी जल प्रवाह और बेसिन क्षेत्र के मामले में भारत के चौथे स्थान में है इस नदी पर दो जलप्रपात शिवसमुद्रम जलप्रपात ( जलविद्युत उत्पन्न ) और श्रीरंगपट्टनम जलप्रपात है।
नदी की लंबाई : लगभग 1,400 किमी ( 869.91 मील )
उद्गम स्थल : सतारा जिला , महाराष्ट्र ( महाबलेश्वर )
नदी का मुहाना : हमसलादेवी , कृष्णा जिला , आंध्र प्रदेश , भारत
मुख्य शहर : विजयवाड़ा वाई सांगली ऑडली नरसोबावदी आदि
भारत में नदी की लंबाई : 1,400 कि.मी.
बेसिन का आकार : 258,948 km2 (99,980 sq mi)
सहायक नदियां : भीमा , कोयना , डिंडी , पंचगंगा , पेद्दावगु , दूधगंगा , आदि

6 Yamuna nadi ( Yamuna river )

यमुना नदी गंगा नदी की दूसरी सबसे बड़ी सहायक नदी में मानी जाती है यमुनोत्री ग्लेशियर हिमालय से निकलकर यह नदी प्रयागराज के त्रिवेणी संगम पर गंगा नदी से मिलती है। यह गंगा रीवर बेसिन के अन्तर्गत आता है
नदी की लंबाई : 1,376 कि.मी. ( 855 मील )
उद्गम स्थल : यमुनोत्री , उत्तरकाशी उत्तराखंड
नदी का मुहाना : इलाहाबाद संगम में गंगा नदी में मिलती है
मुख्य शहर : यमुनानगर , दिल्ली , नोएडा , मथुरा , आदि
भारत में नदी की लंबाई : 1,376 km ( 855 mi )
बेसिन का आकार : 366,223 वर्ग किलोमीटर
सहायक नदियां : चम्बल , छोटी सिन्धु , सेंगर , बेतवा , केन , आदि

7 Narmada nadi ( Narmada river )

नर्मदा नदी सतपुड़ा और विंध्याचल पर्वत श्रेणी ( दक्षिणपूर्वी छत्तीसगढ़ की पहाड़ियाँ ) से निकलकर गुजरात के भरूच जिले में समुद्र से मिल जाती है यह पश्चिम की ओर बहती है और इसे मध्य प्रदेश की जीवन रेखा भी कहा जाता है।
नदी की लंबाई : 1,312 km. ( 815 mi. )
उद्गम स्थल : अमरकंटक , जिला - अनुपपुर , महाराष्ट्र ( विंध्याचल पर्वत )
नदी का मुहाना : खंभात की खाड़ी ( अरब सागर )
मुख्य शहर : जबलपुर , बड़ोदरा , होशंगाबाद , राजपीपला , आदि
भारत में नदी की लंबाई : 1,312 km.
बेसिन का आकार :  -
सहायक नदियां : हालन नदी , तवा नदी , बरना नदी , बंजार नदी ।

8 Mahanadi nadi ( Mahanadi river )

महानदी नदी छत्तीसगढ़ और उड़ीसा में बहती है जो छत्तीसगढ़ के धमतरी से निकलकर आरंग होते हुए 900 किलोमीटर का सफर तय कर उड़ीसा में बंगाल की खाड़ी से मिल जाती है यह भारत के प्रमुख नदियों में से एक है।
नदी की लंबाई : 900 km (560 मील)
उद्गम स्थल : सिहावा , धमतरी , छत्तीसगढ़
नदी का मुहाना : बंगाल की खाड़ी
मुख्य शहर : धमतरी , आरंग , शिवरीनारायण , संबलपुर , कटक आदि।
भारत में नदी की लंबाई : 900 किलोमीटर
बेसिन का आकार : 132,100 वर्ग किलोमीटर
सहायक नदियां : अरपा , हसदेव , शिवनाथ , आदि।

9 Kaveri nadi ( Kaveri river )

पश्चिमी घाट से निकली यह नदी बंगाल की खाड़ी में मिल जाती है कावेरी नदी भारत की नौंवी सबसे लंबी नदी है यह कर्नाटक और तमिलनाडु राज्य से होकर बहती है यह दक्षिण भारत में गोदावरी , कृष्णा के बाद तीसरी सबसे लंबी नदी है।
नदी की लंबाई : 800 कि.मी. ( 497 मील )
उद्गम स्थल : तलकावेरी , कोडागु
नदी का मुहाना : पूम्पुहार , तमिलनाडु ( कावेरी डेल्टा )
मुख्य शहर : तालकावेरी , तिरुचिरापल्ली , होगेनक्कल , मेट्टूर आदि
भारत में नदी की लंबाई : 800 कि.मी. ( 497 मील )
बेसिन का आकार : 81,155 वर्ग कि. मी. ( 31,334 वर्ग मील )
सहायक नदियां : काबिनी , हेमावती , अमरावती , अर्कावती , आदि
हिंदी तीसरी सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा पहली नहीं है अंग्रेजी , जाने कौन ?

10 Tapti nadi ( Tapi river )

ताप्ती नदी का उद्गम सतपुड़ा से होता है और यह मध्यप्रदेश , महाराष्ट्र , गुजरात होते हुए खम्भात की खाड़ी डुमास सूरत गुजरात में अरब सागर से मिल जाती है
नदी की लंबाई : लगभग 724 कि. मी. ( 450 mi )
उद्गम स्थल : मुलताई , मध्य प्रदेश
नदी का मुहाना : खम्भात की खाड़ी ( अरब सागर )
मुख्य शहर : बुरहानपुर , सूरत , भुसावल , मुलताई , बैतूल आदि
भारत में नदी की लंबाई : 724 km.
बेसिन का आकार : 62,225 वर्ग किलोमीटर (24,025 वर्ग मील)
सहायक नदियां : गिरना नदी पंजारा नदी अनर नदी पूर्णा नदी आदि

क्यों गंगा नहीं है भारत की सबसे बड़ी नदी ?

भारत में बहुत सी नदियां हैं जिस कारण इसे नदियों का देश भी कहा जाता है भारत की कई नदियां हैं जो सिर्फ भारत में ही बहती है और कई नदियां सिर्फ यहां न बहकर अन्य देशों में भी बहती है। परन्तु इस लिस्ट में उन नदियों का भी नाम शामिल किया गया है जो भारत से गुजरती है या उनका उद्गम भारत में ही हुआ है जो नदियां भारत से गुजरती है उन्हें भी भारत का ही नदी मानकर इस लिस्ट में उनकी पूर्ण लंबाई ली गई है।

गंगा को भारत की सबसे लंबी नदी माना जाता है क्योंकि यह “ भारत में ही बहने वाली सबसे लंबी नदी है ” इस नदी का लगभग पूरा भाग भारत में ही आता है इसलिए कई लेख में इसे सबसे लंबी नदी भी कहा गया है एक प्रकार से इसे इंडिया की सबसे बड़ी नदी भी कह सकते हैं परन्तु इस लिस्ट में भारत के या यहां से गुजरने वाले सब नदियों की पूर्ण लंबाई ली गई है इस कारण इस लिस्ट में गंगा सबसे ऊपर ना होकर ब्रम्हपुत्र नदी है।
भारत में गंगा की लंबाई 2,525 कि. मी. और ब्रह्मपुत्र की लंबाई 916 कि. मी. है परंतु गंगा की कुल लंबाई 2525 कि. मी. और ब्रह्मपुत्र की कुल लंबाई 3969 कि. मी. है।





आपके शहर में कौन सी नदी बहती है उसका नाम कमेंट करना ना भूलें आपको हमारा ये लेख (आर्टिकल) गंगा नहीं है भारत की सबसे बड़ी नदी । कैसा लगा , अपनी राय लिखें और यदि आप चाहते हैं कि हम किसी अन्य विषय पर भी निबंध , कविता या लेख लिखे तो आप कमेंट के द्वारा हमें अपने सुझाव व विषय दे सकते हैं इसे अधिक से अधिक शेयर करें।
धन्यवाद ।





Comments

Popular posts from this blog

छत्तीसगढ़ की कला एवं संस्कृति Art and Culture of Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ की महान कला एवं संस्कृति कला , संस्कृति की वाहिका है जिस प्रकार भारत की कला में भिन्नता है उसी प्रकार छत्तीसगढ़ की कला एवं संस्कृति भी बहुआयामी है वनों से आच्छादित व आदिवासी अधिकता के कारण यहां की कला में वनों , प्रकृति , प्राचीन और परम्परा का विशेष स्थान व महत्व है। छत्तीसगढ़ की कला में हमें विभिन्न प्रकार के लोक नृत्य , जातियां , लोक कला , मेले , विभिन्न भाषा , शिल्प और विशेष व्यंजन देखने को मिलते हैं। प्रदेश में यहां के आभूषणों , वस्त्रों का विशेष स्थान है जो यहां की संस्कृति को और प्रभावशाली व समृद्ध बनाती हैं सरल जीवन जीते हुए यहां के लोग अपनी परम्परा , रीति रिवाज और मान्यताओं का पालन करते है। समय-समय पर ऋतुओं , तिथि और त्योहार अनुसार विभिन्न उत्सवों और संस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाता है प्रत्येक गांव, जिले, क्षेत्र की अपनी अलग मान्यताएं, पहचान व धार्मिक महत्व हैं। माना जाता है कि कला का प्राण है रसात्मकता। रस अथवा आनन्द अथवा आस्वाद्य। कला के द्वारा एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी तक संस्कृति व परम्पराओं का प्रदान होता है छत्तीसगढ़ की कला जहाँ एक ओर त

Top Ten Best Chhattisgarhi Songs 2021 ( CG song ) , छत्तीसगढ़ के 10 सबसे प्रसिद्ध छत्तीसगढ़ी गाने

छत्तीसगढ़ एक अलग राज्य होने के साथ-साथ इसकी एक अलग फिल्म इंडस्ट्री भी है। जो दिन-प्रतिदिन सफलता के नए आयामों को छू रही है। कोई भी इंडस्ट्री गानों के बिना अधूरी है छत्तीसगढ़ भी इसमें पीछे नहीं है छत्तीसगढ़ ने ऐसे कई गाने दिए हैं जो किसी भी बड़े इंडस्ट्री के गानों को भी टक्कर दे सकती हैं। दिन प्रतिदिन छत्तीसगढ़ी गाने प्रसिद्ध होते जा रहे है और लोग इन्हें सुनना पसंद करते हैं चाहे वह लव सोंग्स हो या डीजे संगीत या कोई और छत्तीसगढ़ी गाने समा बांध देते है। इस लेख में हम छत्तीसगढ़ के Top Ten CG Song के बारे में जानेंगे। 1 . मोला नीक लागे रानी ( 115 M. ) छत्तीसगढ़ का पहला गीत जिसे यूट्यूब पर 100 मिलियन से भी अधिक बार देखा गया “मोला निक लागे रानी” छत्तीसगढ़ का प्रसिद्ध सॉन्ग है आते ही इसने सभी के दिलो में अपनी खास जगह बना ली। Song : Mola Nik Lage Rani YouTube View : 115 M. + Channel : SB MUSIC KORBA Likes : 1.3 Lakh + Singer : Ashok Rajwade , Suman Kurrey 2 . छम छम बाजे पांव के पैरी ( 7 3 M . ) छत्तीसगढ़ी फिल्म आई लव यू का सुपर हिट सॉन्ग “छम छम बाजे पांव

छत्तीसगढ़ के त्यौहार , उत्सव , मेले व स्वादिष्ट पकवान व व्यंजन Art and Culture of Chhattisgarh Part : 2 भाग - दो

विश्व प्रसिद्ध छत्तीसगढ़ की लोक कला एवं संस्कृति छत्तीसगढ़ के आम जनजीवन का एक अभिन्न अंग है यह लेख “ छत्तीसगढ़ के त्यौहार , उत्सव , मेले व स्वादिष्ट पकवान व व्यंजन Art and Culture of Chhattisgarh Part : 2 भाग - दो ” छत्तीसगढ़ के कला संस्कृति के वर्णन का भाग 2 है आप छत्तीसगढ़ की कला व संस्कृति पर क्लिक कर कर इसके लेख भाग 1 को पढ़ सकते हैं। इस लेख में छत्तीसगढ़ में बड़े ही धूमधाम से मनाए जाने वाले विभिन्न उत्सवों , प्रमुख मेलों व आयोजनों और स्वादिष्ट पकवानों के बारे में जानकारी दी गई है। छत्तीसगढ़ के उत्सव भारत विभिन्न त्योहारों का देश है जहां अलग-अलग समय और ऋतुओं के अनुसार विभिन्न त्योहार मनाए जाते हैं इसके पीछे कई प्रमुख कारण है जिस प्रकार भारत में त्योहारों की विविधता है उसी प्रकार छत्तीसगढ़ में भी विभिन्न त्योहार मनाये जाते हैं। छेरछेरा - छेरछेरा छत्तीसगढ़ के सबसे प्रमुख त्योंहारों में से एक है जो किसानी काम खत्म होने के बाद फसलों को अपने-अपने घर लाये जाने का प्रतीक है यह त्योहार पोष मास के पूर्णिमा को मनाया जाता है तथा इस त्योहार का अन्य नाम पूष पुन