Skip to main content

भारत का यह राज्य ग्रेट ब्रिटेन , अंग्रेजों से भी बड़ा । in hindi

Top ten Biggest & Largest States of India by Area - क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत के दस सबसे बड़े राज्य

भारत दुनिया का सातवां सबसे बड़ा देश है जिसे 28 राज्य और 9 केंद्र शासित प्रदेशों में बांटा गया है हमेशा लोगों के मन में यह प्रश्न आते हैं कि भारत का सबसे बड़ा राज्य कौन सा है , भारत का सबसे छोटा राज्य कौन सा है , Bharat ka sabse bada rajya kaun sa hai in Hindi , India largest States in Hindi आदि आदि । आज हम इस प्रश्न का सटीक उत्तर जानेंगे है -


भारत के 10 सबसे बड़े राज्य निम्नलिखित है -


राजस्थान
मध्य प्रदेश
महाराष्ट्र
उत्तर प्रदेश
गुजरात
कर्नाटक
आंध्र प्रदेश
उड़ीसा
छत्तीसगढ़
तमिल नाडु

आइए इन सभी राज्यों और उनके क्षेत्रफल के बारे में विस्तार से जानते हैं :-


रोचक तथ्य प्रथम :- विश्व में क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का सातवां स्थान है जिसका कुल क्षेत्रफल 3,287,263 वर्ग कि.मी. है इस देश को विभिन्न राज्यों में विभाजित किया गया है जिसमें हर राज्य का आकार इतना है कि इसे विश्व के विभिन्न देशों के समक्ष रखा जा सकता है ( अर्थात भारत के कुछ राज्य ऐसे भी हैं जो विश्व के कुछ देशों के जितने बड़े हैं )।

अतः राज्यों के साथ उन देशों के भी नाम दिए गए हैं जो इन राज्यों के लगभग बराबर है।

रोचक तथ्य द्वितीय :- ग्रेट ब्रिटेन यूनाइटेड किंगडम का क्षेत्रफल 243,610 वर्ग किलोमीटर है और भारत के चौथे सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश का क्षेत्रफल 240,928 वर्ग किलोमीटर है अर्थात यह दोनों लगभग समान क्षेत्रफल के हैं भारत के तीन राज्य इस उत्तर प्रदेश से अधिक क्षेत्रफल रखते है। अतः भारत के तीन राज्य ( राजस्थान , महाराष्ट्र , मध्य प्रदेश ) ऐसे है जो आकार में ब्रिटेन से भी बड़े हैं।

रोचक तथ्य तीसरा - भारत का सबसे बड़ा राज्य राजस्थान पर क्या आप जानते हैं कि भारत का सबसे छोटा राज्य गोवा है और यदि भारत के सबसे छोटे राजयोग वाले राज्य की तुलना की जाए तो भारत का सबसे बड़ा राज्य ( राजस्थान ) सबसे छोटे राज्य ( गोवा) से लगभग 96 गुना बड़ा है।

रोचक तथ्य चौथा - भारत का सबसे बड़ा केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख है जिसका क्षेत्रफल 59,146 sq. km है।

रोचक तथ्य पांचवा - भारत का सबसे छोटा केंद्र शासित प्रदेश लक्ष्यद्वीप है जो कि द्वीपों का समूह है का कुल क्षेत्रफल 32 वर्ग किलोमीटर है।

रोचक तथ्य छठवां - भारत का कुल क्षेत्रफल 32,87,273 वर्ग किलोमीटर ( 1269219 मील ) है और प्रतिशत की दृष्टि से भारत का विश्व क्षेत्रफल में हिस्सा ( भारत का क्षेत्रफल प्रतिशत ) 2.42 % है।


1 राजस्थान

राजस्थान क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का सबसे बड़ा राज्य है इसी राज्य में विशाल थार का मरुस्थल भी स्थित है यह भारत के संपूर्ण क्षेत्रफल के 10.41 प्रतिशत भाग पर फैला हुआ है जिसका क्षेत्रफल 342,239 वर्ग किलोमीटर है। राजस्थान अफ्रीकी देश कांगो या कांगो रिपब्लिक के बराबर है तथा इस राज्य की सीमा विभिन्न राज्यों जैसे हरियाणा , मध्य प्रदेश , गुजरात आदि से लगती है ।

भारत में स्थिति - उत्तरी राज्य
राजधानी - जयपुर
क्षेत्रफल - 342239 sq. kilometre
विश्व में स्थान - 65


2 मध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश भारत के मध्य में स्थित 308,245 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ दूसरा सबसे बड़ा राज्य है जिसकी राजधानी है भारत के कुल क्षेत्रफल के 9.38 प्रतिशत क्षेत्रफल के साथ यह राज्य भारत के विभिन्न राज्यों जैसे छत्तीसगढ़ , उत्तर प्रदेश , महाराष्ट्र के साथ अपनी सीमा बनाता है। यदि इस राज्य की तुलना विश्व के किसी देश से की जाए तो यह राज्य पश्चिमी एशिया के देश ओमान या सल्तनते ऑफ ओमान से आकार में समानता रखता है।

भारत में स्थिति - मध्य राज्य
राजधानी - भोपाल
क्षेत्रफल - 308245 sq. kilometre
विश्व में स्थान - 72

3 महाराष्ट्र

महाराष्ट्र भारत का पश्चिमी राज्य है जिसका क्षेत्रफल 307,713 वर्ग किलोमीटर है आकार में यह राज्य ओमान देश के समान है भारत के संदर्भ में इस राज्य का क्षेत्रफल प्रतिशत 9.36 है और इस राज्य के पड़ोसी राज्य छत्तीसगढ़ , मध्य प्रदेश , गुजरात आदि है यह भारत के सबसे बड़े राज्यों में तीसरा स्थान रखता है।

भारत में स्थिति - पश्चिमी राज्य
राजधानी - मुम्बई
क्षेत्रफल - 307713 sq. kilometre
विश्व में स्थान - 73


छत्तीसगढ़ के रहस्यमयी व अद्भुत स्थान

4 उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का चौथा सबसे बड़ा राज्य है यह भारत के संपूर्ण क्षेत्रफल के 7.33 प्रतिशत भाग पर फैला हुआ है जिसका क्षेत्रफल 240,928 वर्ग किलोमीटर है। उत्तर प्रदेश यूरोपीय देश यूनाइटेड किंगडम या ब्रिटेन के समान आकार का है तथा इस राज्य की सीमा विभिन्न राज्यों जैसे बिहार , छत्तीसगढ़ , झारखंड , मध्य प्रदेश आदि से लगती है ।

भारत में स्थिति - उत्तरी राज्य
राजधानी - लखनऊ
क्षेत्रफल - 240928 sq. kilometre
विश्व में स्थान - 81

5 गुजरात

गुजरात राज्य का क्षेत्रफल 196,024 वर्ग किलोमीटर है यह क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का पांचवा सबसे बड़ा राज्य है भारत के कुल क्षेत्रफल में इसका प्रतिशत 5.97 है इसकी राजधानी गांधीनगर है सेनेगल या रिपब्लिक ऑफ सेनेगल के लगभग समान क्षेत्रफल वाला राज्य गुजरात विभिन्न राज्यों जैसे महाराष्ट्र , मध्य प्रदेश व आदि राज्यों के साथ अपनी सीमा बनाता है।

भारत में स्थिति - पश्चिमी राज्य
राजधानी - गांधी नगर
क्षेत्रफल - 196024 sq. kilometre
विश्व में स्थान - 88


6 कर्नाटक

कर्नाटक भारत का दक्षिणी राज्य है जिसका क्षेत्रफल 191,791 वर्ग किलोमीटर है आकार में यह राज्य अफ्रीकी देश सेनेगल या सेनेगल गणराज्य के समान है भारत के संदर्भ में इस राज्य का क्षेत्रफल प्रतिशत 5.83 है व इस के पड़ोसी राज्य तमिलनाडु , महाराष्ट्र , तेलंगाना , आंध्र प्रदेश आदि है। 191,791 वर्ग किलोमीटर के साथ यह भारत का छठवां सबसे बड़ा राज्य है

भारत में स्थिति - दक्षिणी राज्य
राजधानी - बैंगलोर
क्षेत्रफल - 191791 sq. kilometre
विश्व में स्थान - 88

7 आंध्र प्रदेश

आंध्र प्रदेश का क्षेत्रफल 160 , 205 वर्ग किलोमीटर है तथा इसकी तुलना अफ्रीकी महाद्वीप में स्थित देश ट्यूनीशिया से की जा सकती है। आंध्र प्रदेश की सीमा विभिन्न राज्यों जैसे तेलंगाना , उड़ीसा , कर्नाटक आदि राज्यों से लगती है देश के कुल क्षेत्रफल में आंध्र प्रदेश राज्य का क्षेत्रफल प्रतिशत 4.87 प्रतिशत है।

भारत में स्थिति - दक्षिणी राज्य
राजधानी - अमरावती
क्षेत्रफल - 160205 sq. kilometre
विश्व में स्थान - 93


8 उड़ीसा

उड़ीसा भारत में स्थित 155,707 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ आठवां सबसे बड़ा राज्य है जिसकी राजधानी है भारत के कुल क्षेत्रफल के 4.74 प्रतिशत क्षेत्रफल के साथ यह राज्य भारत के विभिन्न राज्यों जैसे छत्तीसगढ़ , झारखंड , आंध्र प्रदेश आदि राज्यों के साथ अपनी सीमा बनाता है। यदि इस राज्य की तुलना विश्व के किसी देश से की जाए तो यह राज्य एशिया में स्थित व हमारे पड़ोसी देश बांग्लादेश से आकार में समानता रखता है।

भारत में स्थिति - पूर्वी राज्य
राजधानी - भुवनेश्वर
क्षेत्रफल - 155707 sq. kilometre
विश्व में स्थान - 93

9 छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का सबसे बड़ा राज्य है इसी राज्य में कई वन भी स्थित है यह भारत के संपूर्ण क्षेत्रफल के 4.11 प्रतिशत भाग पर फैला हुआ है जिसका क्षेत्रफल 135,191 वर्ग किलोमीटर है। छत्तीसगढ़ यूरोप महाद्वीप में स्थित ग्रीक देश के बराबर है तथा इस राज्य की सीमा विभिन्न राज्यों जैसे उड़ीसा , मध्य प्रदेश , तेलंगाना आदि से लगती है ।

भारत में स्थिति - मध्य राज्य
राजधानी - रायपुर
क्षेत्रफल - 135191 sq. kilometre
विश्व में स्थान - 96


10 तमिल नाडु

तमिल नाडु भारत का दक्षिणी राज्य है जिसका क्षेत्रफल 130,058 वर्ग किलोमीटर है आकार में यह राज्य युरोप के देश इंग्लैंड के समान है भारत के संदर्भ में इस राज्य का क्षेत्रफल प्रतिशत 3.96 है व इसके पड़ोसी राज्य केरल , आंध्र प्रदेश आदि है। 130,058 वर्ग किलोमीटर के साथ यह भारत का दसवां सबसे बड़ा राज्य है ।

भारत में स्थिति - उत्तरी राज्य
राजधानी - चेन्नई
क्षेत्रफल - 130058 sq. kilometre
विश्व में स्थान - 98


Top ten Biggest & Longest rivers in India
स्त्रोत :- विकीपीडिया / Wikipedia
भारत के शीर्ष क्षेत्रफल वाले राज्यों का क्षेत्रफल -
राजस्थान - 3,42,239
मध्य प्रदेश - 3,08,245
महाराष्ट्र - 3,07,713
उत्तर प्रदेश - 2,40,928
गुजरात - 1,96,024
कर्नाटक - 1,91,791
आंध्र प्रदेश - 1,60,205
उड़ीसा - 1,55,707
छत्तीसगढ़ - 1,35,191
तमिल नाडु - 1,30,058
तेलंगाना - 1,12,077
बिहार - 94,163
पश्चिम बंगाल - 88,752
अन्य -


भारत के शीर्ष क्षेत्रफल वाले राज्यों का क्षेत्रफल प्रतिशत -
राजस्थान - 10.41 %
मध्य प्रदेश - 9.38 %
महाराष्ट्र - 9.36 %
उत्तर प्रदेश - 7.33 %
गुजरात - 5.96 %
कर्नाटक - 5.83 %
आंध्र प्रदेश - 4.87 %
उड़ीसा - 4.74 %
छत्तीसगढ़ - 4.11 %
तमिल नाडु - 3.96 %
तेलंगाना - 3.49 %
बिहार - 2.86 %
पश्चिम बंगाल - 2.70 %
अन्य - 25 %



किसने हराया शेर को ?


आपके शहर राज्य का क्षेत्रफल कितना है कमेंट करना ना भूलें आपको हमारा ये लेख (आर्टिकल) भारत का यह राज्य ग्रेट ब्रिटेन , अंग्रेजों से भी बड़ा । in hindi कैसा लगा , अपनी राय लिखें और यदि आप चाहते हैं कि हम किसी अन्य विषय पर भी निबंध , कविता या लेख लिखे तो आप कमेंट के द्वारा हमें अपने सुझाव व विषय दे सकते हैं इसे अधिक से अधिक शेयर करें।
धन्यवाद ।



Comments

Popular posts from this blog

छत्तीसगढ़ की कला एवं संस्कृति Art and Culture of Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ की महान कला एवं संस्कृति कला , संस्कृति की वाहिका है जिस प्रकार भारत की कला में भिन्नता है उसी प्रकार छत्तीसगढ़ की कला एवं संस्कृति भी बहुआयामी है वनों से आच्छादित व आदिवासी अधिकता के कारण यहां की कला में वनों , प्रकृति , प्राचीन और परम्परा का विशेष स्थान व महत्व है। छत्तीसगढ़ की कला में हमें विभिन्न प्रकार के लोक नृत्य , जातियां , लोक कला , मेले , विभिन्न भाषा , शिल्प और विशेष व्यंजन देखने को मिलते हैं। प्रदेश में यहां के आभूषणों , वस्त्रों का विशेष स्थान है जो यहां की संस्कृति को और प्रभावशाली व समृद्ध बनाती हैं सरल जीवन जीते हुए यहां के लोग अपनी परम्परा , रीति रिवाज और मान्यताओं का पालन करते है। समय-समय पर ऋतुओं , तिथि और त्योहार अनुसार विभिन्न उत्सवों और संस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाता है प्रत्येक गांव, जिले, क्षेत्र की अपनी अलग मान्यताएं, पहचान व धार्मिक महत्व हैं। माना जाता है कि कला का प्राण है रसात्मकता। रस अथवा आनन्द अथवा आस्वाद्य। कला के द्वारा एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी तक संस्कृति व परम्पराओं का प्रदान होता है छत्तीसगढ़ की कला जहाँ एक ओर त

Top Ten Best Chhattisgarhi Songs 2021 ( CG song ) , छत्तीसगढ़ के 10 सबसे प्रसिद्ध छत्तीसगढ़ी गाने

छत्तीसगढ़ एक अलग राज्य होने के साथ-साथ इसकी एक अलग फिल्म इंडस्ट्री भी है। जो दिन-प्रतिदिन सफलता के नए आयामों को छू रही है। कोई भी इंडस्ट्री गानों के बिना अधूरी है छत्तीसगढ़ भी इसमें पीछे नहीं है छत्तीसगढ़ ने ऐसे कई गाने दिए हैं जो किसी भी बड़े इंडस्ट्री के गानों को भी टक्कर दे सकती हैं। दिन प्रतिदिन छत्तीसगढ़ी गाने प्रसिद्ध होते जा रहे है और लोग इन्हें सुनना पसंद करते हैं चाहे वह लव सोंग्स हो या डीजे संगीत या कोई और छत्तीसगढ़ी गाने समा बांध देते है। इस लेख में हम छत्तीसगढ़ के Top Ten CG Song के बारे में जानेंगे। 1 . मोला नीक लागे रानी ( 115 M. ) छत्तीसगढ़ का पहला गीत जिसे यूट्यूब पर 100 मिलियन से भी अधिक बार देखा गया “मोला निक लागे रानी” छत्तीसगढ़ का प्रसिद्ध सॉन्ग है आते ही इसने सभी के दिलो में अपनी खास जगह बना ली। Song : Mola Nik Lage Rani YouTube View : 115 M. + Channel : SB MUSIC KORBA Likes : 1.3 Lakh + Singer : Ashok Rajwade , Suman Kurrey 2 . छम छम बाजे पांव के पैरी ( 7 3 M . ) छत्तीसगढ़ी फिल्म आई लव यू का सुपर हिट सॉन्ग “छम छम बाजे पांव

छत्तीसगढ़ के त्यौहार , उत्सव , मेले व स्वादिष्ट पकवान व व्यंजन Art and Culture of Chhattisgarh Part : 2 भाग - दो

विश्व प्रसिद्ध छत्तीसगढ़ की लोक कला एवं संस्कृति छत्तीसगढ़ के आम जनजीवन का एक अभिन्न अंग है यह लेख “ छत्तीसगढ़ के त्यौहार , उत्सव , मेले व स्वादिष्ट पकवान व व्यंजन Art and Culture of Chhattisgarh Part : 2 भाग - दो ” छत्तीसगढ़ के कला संस्कृति के वर्णन का भाग 2 है आप छत्तीसगढ़ की कला व संस्कृति पर क्लिक कर कर इसके लेख भाग 1 को पढ़ सकते हैं। इस लेख में छत्तीसगढ़ में बड़े ही धूमधाम से मनाए जाने वाले विभिन्न उत्सवों , प्रमुख मेलों व आयोजनों और स्वादिष्ट पकवानों के बारे में जानकारी दी गई है। छत्तीसगढ़ के उत्सव भारत विभिन्न त्योहारों का देश है जहां अलग-अलग समय और ऋतुओं के अनुसार विभिन्न त्योहार मनाए जाते हैं इसके पीछे कई प्रमुख कारण है जिस प्रकार भारत में त्योहारों की विविधता है उसी प्रकार छत्तीसगढ़ में भी विभिन्न त्योहार मनाये जाते हैं। छेरछेरा - छेरछेरा छत्तीसगढ़ के सबसे प्रमुख त्योंहारों में से एक है जो किसानी काम खत्म होने के बाद फसलों को अपने-अपने घर लाये जाने का प्रतीक है यह त्योहार पोष मास के पूर्णिमा को मनाया जाता है तथा इस त्योहार का अन्य नाम पूष पुन