Skip to main content

पश्चिम भारत के राज्य western states in hindi - हिन्दी में

भारत क्या भारत के पास पश्चिमी राज्य भी है ? , और यदि हां तो उनके नाम कौन कौन से हैं ? ऐसे कई प्रश्नों के उत्तर आज हम इस ब्लॉग पोस्ट “ पश्चिम भारत के राज्य western states in hindi - हिन्दी में ” में जानेंगे। आज इन सभी प्रश्नों के उत्तर हम प्रश्न - उत्तर के तरह जानेंगे ताकि इसे अच्छे से समझा जा सके। इस लेख में आप जानेंगे

*गुजरात , महाराष्ट्र व गोवा राज्य 

पश्चिमी राज्यों के नाम • विशेषताएं • आदि महत्वपूर्ण जानकारियां • गुजरात • महाराष्ट्र • गोवा • उपसंहार


पश्चिम भारत में कितने राज्य हैं ?

पश्चिम भारत में 3 राज्य है और यहां 2 संघ शासित प्रदेश भी स्थित है।

पश्चिम भारत के राज्य -

पश्चिम भारत , भारत के लिए बहुत महत्वपूर्ण है पुरे भारत की अर्थव्यवस्था , भूगोल और संस्कृति में इन राज्यों व स्थानों का अपना एक अलग स्थान है चाहे कला का क्षेत्र हो या संस्कृति का इन राज्यों ने हमें बहुत कुछ दिया है अतः इन स्थानों की जानकारी होना हम सभी के लिए जरूरी है। नीचे दिए गए प्रश्नों से हम राज्यों के बारे में अच्छे से जानेंगे।


पश्चिम भारत में कौन-कौन से राज्य हैं ?

पश्चिम भारत में तीन राज्य स्थित हैं जिनके नाम महाराष्ट्र , गोवा और गुजरात है इसके अलावा इस क्षेत्र में दो केंद्र शासित प्रदेश भी आते हैं और इनके नाम दमन और दीवदादर एवं नगर हवेली है। मतलब यह कहा जा सकता है कि पश्चिमी राज्यों की सूची में 3 राज्य और 2 केन्द्र शासित प्रदेश है यह सभी राज्य और केंद्र शासित प्रदेश भारत के महत्वपूर्ण राज्यों व स्थानों में से एक है।

ध्यान दें : -

इस लेख को पूरा पढ़ने के बाद एक मिनट यह सोचे कि इन राज्यों का हमारे देश में कितना योगदान है भोगौलिक , सांस्कृतिक दृष्टि से यह कितने जरूरी है एक बार यह कल्पना करें कि यदि यह राज्य आज नहीं होते तो भारत कैसा होता ? सोचिए , सोचिए 🤔😄

पश्चिमी राज्यों की स्थिति व पड़ोसी राज्य -

पश्चिम राज्यों की स्थिति काफी महत्वपूर्ण है इनके पश्चिम की ओर विशाल अरब सागर ऊपर की ओर राजस्थान राज्य का थार का मरुस्थल और पूर्व की ओर भारत का विशाल मैदान , नीचे की ओर या इसके ही कुछ भागों में पश्चिमी घाट स्थित है। आसान भाषा में यदि आप इन राज्यों के नक्शों और मैप को ध्यानपूर्वक देखें तो आपको इसके बाहिनें ओर समुद्र , ऊपर की ओर भारत के उत्तरी राज्य , दाहिने ओर मध्य राज्य और और नीचे की ओर दक्षिणी राज्य दिखाई देंगे।


भारत का सबसे पश्चिमी राज्य -

भारत का सबसे पश्चिमी राज्य होने का गौरव गुजरात राज्य को प्राप्त है गुजरात राज्य का कच्छ जिला भारत के सबसे पश्चिम में स्थित है इस जिले का क्षेत्रफल 45,674 वर्ग किलोमीटर है।


भारत का पश्चिमी उत्तरी राज्य कौन सा है ?

भारत का सबसे उत्तरी पश्चिम राज्य गुजरात होगा। इसके स्थान पर राजस्थान भी आ सकता है परंतु राजस्थान को उत्तरी राज्य के प्रकार के रूप में देखा जाता है भारत के पश्चिमी राज्यों में गुजरात राज्य ही सबसे उत्तर में स्थित है।


पश्चिमी राज्य क्यों कहलाते हैं ?

गुजरात गोवा और महाराष्ट्र के पश्चिमी राज्य कहलाने का मुख्य कारण भारत में उनकी स्थिति है एशिया महाद्वीप के भारतीय प्रायद्वीप में स्थित यह राज्य भारत देश के पश्चिम में पड़ते हैं जिस कारण इन राज्यों को पश्चिमी राज्य कहकर पुकारा जाता है। ये सभी राज्य भारत के एक महत्वपूर्ण भू भाग पर स्थित है रणनीतिक दृष्टि से भी इनकी महत्वपूर्ण भूमिका है।


भारत के पश्चिम में स्थित राज्यों की विशेषताएं :-

  •  वैसे तो इनमें कई विशेषताएं है और उनमें से कुछ प्रमुख विशेषताएं यह है पश्चिमी राज्यों के सभी राज्य तटीय राज्य है जिनकी सीमा पश्चिम में समुद्र अरब सागर से लगती है जिस कारण यहां भारत के कई बड़े बंदरगाह विस्तृत है ।


  •  पश्चिम राज्यों में एक राज्य गुजरात की सीमा दूसरे देश से भी लगती है जिसका नाम है पाकिस्तान। गुजरात के कच्छ जिले की सीमा इस से लगती है इसके एक तरफ पाकिस्तान और दूसरी तरफ अरब सागर है।


  •  भारत के पश्चिम में कई बड़े शहर है जिसमें महानगर मुम्बई व पुणे , सूरत , अहमदाबाद , नासिक , ठाणे , नई मुम्बई और नागपुर आदि आते हैं इन सभी स्थानों में मुम्बई प्रसिद्ध है जहां आप अपने परिवार के साथ घुमने जा सकते है।


  •  पश्चिम भारत और इसके राज्यों का कुल क्षेत्रफल लगभग 508,042 वर्ग किलोमीटर है और एक मजेदार बात यह भी है कि यहीं ही भारत का तीसरा सबसे बड़ा राज्य महाराष्ट्र और भारत का पांचवा सबसे बड़ा राज्य गुजरात भी है और तीसरा राज्य गोवा भारत का सबसे छोटा राज्य है। यदि आप क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत के दस सबसे बड़े राज्य की लिस्ट देखना चाहते हैं तो इसको टच करें ।


  •  महाराष्ट्र भारत का दूसरा सबसे अधिक जनसंख्या वाला राज्य है और गुजरात नौंवे स्थान पर है वहीं गोवा सबसे अधिक जनसंख्या वाले राज्य में 25वें और सबसे कम जनसंख्या वाले राज्य में चौथे स्थान पर है।


  •  यदि इतिहास देखा जाए तो इन राज्यों से पहले यहां बम्बई राज्य था। स्वतंत्रता से पहले यहां अंग्रेजों का शासनकाल था और कई रियासतें भी थी उससे भी पहले इसके भाग मराठा साम्राज्य में आते थे।


किन राज्यों को भारत का पश्चिमी राज्य कहा जाता है ?

या

कौन से राज्य भारत के पश्चिम में स्थित है ?

भारत के ३ राज्य गुजरात , गोवा , महाराष्ट्र को भारत का पश्चिमी राज्य कहा जाता है व यही राज्य भारत के पश्चिम में स्थित है यह भारत के तटीय राज्य है जहां कई उघोग स्थित है।

क्या राजस्थान भारत का पश्चिमी राज्य है ?

यदि आप भारत के नक्शे को देखें तो आपके मन में यह प्रश्न जरूर आ सकता है कि क्या राजस्थान भारत के पश्चिमी राज्यों में होगा। परंतु ऐसा नहीं है यह गुजरात के पड़ोस में स्थित है लेकिन इसे पश्चिमी राज्य नहीं माना जाता। विभिन्न लेखों और आमतौर पर इसे उत्तरी राज्यों की श्रेणी में रखा जाता है जिस कारण इसे उत्तरी राज्य माना गया है।

दुनिया की दस सबसे खतरनाक बंदूकें
दुनिया की दस सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा


भारत का पश्चिम दक्षिण राज्य कौन सा है ?

अक्सर हमारे मन में यह प्रश्न उठता है कि पश्चिम दक्षिण राज्य कौन सा है तो आज हम इस प्रश्न के जवाब को जानेंगे इस प्रश्न का जवाब यह है कि भारत के पश्चिमी राज्यों में दक्षिण की ओर स्थित राज्य गोवा है यह भारत का एक तटीय राज्य है इसकी सीमा भारत के दक्षिणी राज्यों से लगती है अर्थात इसके पड़ोसी राज्य भारत के दक्षिण में स्थित राज्य हैं ।


गुजरात पश्चिमी भारत

आइए हम जानते हैं गुजरात के बारे में गुजरात भारत के सबसे बड़े राज्यों में से एक है यह भारत का सबसे पश्चिमी राज्य है इसकी राजधानी गांधीनगर है गुजरात के पड़ोसी राज्य राजस्थान , महाराष्ट्र , मध्य प्रदेश है और इसकी सीमा पाकिस्तान से भी लगती है इसके बाएं ओर अर्थात पश्चिम दिशा में अरब सागर है यहां के कुछ प्रसिद्ध शहर सूरत , अहमदाबाद , राजकोट , गांधी नगर आदि है।


महाराष्ट्र पश्चिम भारत

महाराष्ट्र राज्य की सीमा गुजरात , मध्य प्रदेश , गोवा व तेलंगाना , छत्तीसगढ़ , कर्नाटक से लगती है भारत की सबसे अधिक जनसंख्या वाले राज्यों में यह दुसरा है। महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई है और यहां के प्रमुख शहर पुणे , नासिक , औरंगाबाद , कोल्हापुर , नागपुर , अमरावती आदि है महाराष्ट्र के पश्चिम में भी समुद्र है जिसके बीच काफी प्रसिद्ध है।


गोवा पश्चिमी भारत

आइए हम गोवा के बारे में जानते हैं यह भारत का एक बहुत प्रसिद्ध टुरिस्ट प्लेस है गोवा राज्य की सीमा भारत के दो राज्य महाराष्ट्र और कर्नाटक से लगती है जिसमें महाराष्ट्र भारत का पश्चिम राज्य और कर्नाटक भारत के उत्तरी राज्य में आता है गोवा की राजधानी पणजी है गोवा के बड़े जगहे वास्को द गामा , पणजी आदि है यह अपने स्थापत्य कला के लिए बहुत प्रसिद्ध है।


Conclusion या उपसंहार

आज इस लेख में हमने कई महत्वपूर्ण प्रश्नों और पश्चिम के बारे में बहुत कुछ जाना जैसे पश्चिम भारत में कितने राज्य हैं , पश्चिम भारत में कौन-कौन से राज्य आते हैं , भारत का सबसे पश्चिमी राज्य , स्थिति , पड़ोसी भाग आदि - आदि बातें आपने जानी । सभी पश्चिमी राज्यों के बारे में विस्तार से भी जाना , पश्चिमी राज्यों की सूची और इनकी विशेषताएं भी देखी । भारत एक विशाल भू भाग पर फैला देश है जिसके कई भाग है और इसके पश्चिम भाग में भी बहुत से राज्य स्थित है जिनका देश में योगदान है इन बातों की जानकारी होना हमारे लिए आवश्यक है ताकि हम भारत को और जान सके।

धन्यवाद ।




आप भारत के किस भाग से है कमेंट करना ना भूलें आपको हमारा ये लेख (आर्टिकल) “ पश्चिम भारत के राज्य western states in hindi - हिन्दी में ” कैसा लगा , अपनी राय लिखें और यदि आप चाहते हैं कि हम पश्चिमी राज्यों की संस्कृति , कला , भूगोल और इतिहास के बारे में लेख लिखे या किसी अन्य विषय पर भी निबंध , कविता या लेख लिखे तो आप कमेंट के द्वारा हमें अपने सुझाव व विषय दे सकते हैं इसे अधिक से अधिक शेयर करें।









Comments

Popular posts from this blog

छत्तीसगढ़ की कला एवं संस्कृति Art and Culture of Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ की महान कला एवं संस्कृति कला , संस्कृति की वाहिका है जिस प्रकार भारत की कला में भिन्नता है उसी प्रकार छत्तीसगढ़ की कला एवं संस्कृति भी बहुआयामी है वनों से आच्छादित व आदिवासी अधिकता के कारण यहां की कला में वनों , प्रकृति , प्राचीन और परम्परा का विशेष स्थान व महत्व है। छत्तीसगढ़ की कला में हमें विभिन्न प्रकार के लोक नृत्य , जातियां , लोक कला , मेले , विभिन्न भाषा , शिल्प और विशेष व्यंजन देखने को मिलते हैं। प्रदेश में यहां के आभूषणों , वस्त्रों का विशेष स्थान है जो यहां की संस्कृति को और प्रभावशाली व समृद्ध बनाती हैं सरल जीवन जीते हुए यहां के लोग अपनी परम्परा , रीति रिवाज और मान्यताओं का पालन करते है। समय-समय पर ऋतुओं , तिथि और त्योहार अनुसार विभिन्न उत्सवों और संस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाता है प्रत्येक गांव, जिले, क्षेत्र की अपनी अलग मान्यताएं, पहचान व धार्मिक महत्व हैं। माना जाता है कि कला का प्राण है रसात्मकता। रस अथवा आनन्द अथवा आस्वाद्य। कला के द्वारा एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी तक संस्कृति व परम्पराओं का प्रदान होता है छत्तीसगढ़ की कला जहाँ एक ओर त

Top Ten Best Chhattisgarhi Songs 2021 ( CG song ) , छत्तीसगढ़ के 10 सबसे प्रसिद्ध छत्तीसगढ़ी गाने

छत्तीसगढ़ एक अलग राज्य होने के साथ-साथ इसकी एक अलग फिल्म इंडस्ट्री भी है। जो दिन-प्रतिदिन सफलता के नए आयामों को छू रही है। कोई भी इंडस्ट्री गानों के बिना अधूरी है छत्तीसगढ़ भी इसमें पीछे नहीं है छत्तीसगढ़ ने ऐसे कई गाने दिए हैं जो किसी भी बड़े इंडस्ट्री के गानों को भी टक्कर दे सकती हैं। दिन प्रतिदिन छत्तीसगढ़ी गाने प्रसिद्ध होते जा रहे है और लोग इन्हें सुनना पसंद करते हैं चाहे वह लव सोंग्स हो या डीजे संगीत या कोई और छत्तीसगढ़ी गाने समा बांध देते है। इस लेख में हम छत्तीसगढ़ के Top Ten CG Song के बारे में जानेंगे। 1 . मोला नीक लागे रानी ( 115 M. ) छत्तीसगढ़ का पहला गीत जिसे यूट्यूब पर 100 मिलियन से भी अधिक बार देखा गया “मोला निक लागे रानी” छत्तीसगढ़ का प्रसिद्ध सॉन्ग है आते ही इसने सभी के दिलो में अपनी खास जगह बना ली। Song : Mola Nik Lage Rani YouTube View : 115 M. + Channel : SB MUSIC KORBA Likes : 1.3 Lakh + Singer : Ashok Rajwade , Suman Kurrey 2 . छम छम बाजे पांव के पैरी ( 7 3 M . ) छत्तीसगढ़ी फिल्म आई लव यू का सुपर हिट सॉन्ग “छम छम बाजे पांव

छत्तीसगढ़ के त्यौहार , उत्सव , मेले व स्वादिष्ट पकवान व व्यंजन Art and Culture of Chhattisgarh Part : 2 भाग - दो

विश्व प्रसिद्ध छत्तीसगढ़ की लोक कला एवं संस्कृति छत्तीसगढ़ के आम जनजीवन का एक अभिन्न अंग है यह लेख “ छत्तीसगढ़ के त्यौहार , उत्सव , मेले व स्वादिष्ट पकवान व व्यंजन Art and Culture of Chhattisgarh Part : 2 भाग - दो ” छत्तीसगढ़ के कला संस्कृति के वर्णन का भाग 2 है आप छत्तीसगढ़ की कला व संस्कृति पर क्लिक कर कर इसके लेख भाग 1 को पढ़ सकते हैं। इस लेख में छत्तीसगढ़ में बड़े ही धूमधाम से मनाए जाने वाले विभिन्न उत्सवों , प्रमुख मेलों व आयोजनों और स्वादिष्ट पकवानों के बारे में जानकारी दी गई है। छत्तीसगढ़ के उत्सव भारत विभिन्न त्योहारों का देश है जहां अलग-अलग समय और ऋतुओं के अनुसार विभिन्न त्योहार मनाए जाते हैं इसके पीछे कई प्रमुख कारण है जिस प्रकार भारत में त्योहारों की विविधता है उसी प्रकार छत्तीसगढ़ में भी विभिन्न त्योहार मनाये जाते हैं। छेरछेरा - छेरछेरा छत्तीसगढ़ के सबसे प्रमुख त्योंहारों में से एक है जो किसानी काम खत्म होने के बाद फसलों को अपने-अपने घर लाये जाने का प्रतीक है यह त्योहार पोष मास के पूर्णिमा को मनाया जाता है तथा इस त्योहार का अन्य नाम पूष पुन