Skip to main content

पूर्व भारत के राज्य Eastern States in Hindi - हिन्दी में

क्या आप पूर्वी भारत के बारे में जानते हैं , पुर्वी राज्य कौन कौन से है ? , पूर्वी राज्यों की संख्या कितनी है इस प्रकार के कई प्रश्न हमारे मनों में आते है। इन सभी प्रश्नों के उत्तर आज हम इस लेख “ पूर्व भारत के राज्य Eastern States in Hindi - हिन्दी में ” में जानेंगे। पुर्वी राज्यों की बहुत सी विशेषताएं भी है जिनकी जानकारी इस लेख में दी गई है इस लेख में आप जानेंगे -

* बिहार (1) , पश्चिम बंगाल (2) , झारखंड (3) , उड़ीसा (4)


पूर्वी राज्यों के नाम • विशेषताएं • आदि महत्वपूर्ण जानकारियां • उड़ीसा • बिहार • झारखंड • उत्तराखंड • पश्चिम बंगाल • उपसंहार


पूर्व भारत में कितने राज्य हैं ?

पूर्व भारत में चार राज्य स्थित है ।

पूर्व भारत के राज्य -

पुर्वी भारत भारत देश का एक अभिन्न अंग है पुर्वी राज्यों की अर्थव्यवस्था , भूगोल और संस्कृति में अपनी अलग जगह है पुर्वी राज्यों के सभी राज्य का किसी ना किसी प्रकार से देश में योगदान है इनके बारे में जानकारी और अधिक विस्तार से प्रश्न उत्तर के रूप में दी गई है।


पूर्व भारत में कौन-कौन से राज्य हैं ?

पूर्वी भारत के राज्यों के नाम बिहार , पश्चिम बंगाल , झारखंड और उड़ीसा है इन्हें ही पूर्वी राज्य कहा जाता है ।


ध्यान दें : -
इस लेख को पूरा पढ़ने के बाद एक मिनट यह सोचे कि इन राज्यों का हमारे देश में कितना योगदान है भोगौलिक , सांस्कृतिक दृष्टि से यह कितने जरूरी है एक बार यह कल्पना करें कि यदि यह राज्य आज नहीं होते तो भारत कैसा होता ? सोचिए , सोचिए 🤔😄


पूर्वी राज्यों की स्थिति व पड़ोसी राज्य -

क्या आप जानते हैं एशिया महाद्वीप के भारतीय प्रायद्वीप के पूर्व भाग को पूर्वी राज्य कहा जाता है यह भू भाग बंगाल की खाड़ी के पश्चिम दिशा की ओर है इन राज्यों को देखा जाए तो आप यह जानेंगे कि इन राज्यों के ऊपर की ओर और दाएं ओर दूसरा देश , बाएं ओर भारत का मध्य भाग नीचे की ओर दक्षिण भारत है अर्थात यदि आप नक्शे या मैप को देखें तो आपको पता चलेगा कि इन राज्यों के उत्तर दिशा में नेपाल पूर्व दिशा में बांग्लादेश और बंगाल की खाड़ी मतलब समुद्र पश्चिम की ओर मध्य राज्य और दक्षिण की ओर देश के दक्षिणी राज्य स्थित है।


खरगोश और कछुए की मजेदार कहानी
बच्चों के लिए हिन्दी में कहानियां
किसान की कहानी


भारत का सबसे पूर्वी राज्य -

भारत के पुर्वी राज्य का सबसे पुर्वी प्रदेश पश्चिम बंगाल है इस राज्य की सीमा भारत के उत्तर - पूर्वी राज्यों से लगती है अर्थात उत्तर पूर्वी राज्यों के बाद यह भारत का सबसे पश्चिमी राज्य है।

भारत का पूर्वी उत्तरी राज्य कौन सा है ?

भारत के सबसे उत्तर में स्थित पूर्वी राज्य बिहार राज्य है यह पूर्वी राज्य का सबसे अधिक जनसंख्या वाला राज्य है जो उत्तर में स्थित है ‌।


पूर्वी राज्य क्यों कहलाते हैं ?

पूर्वी राज्य कहलाने का मुख्य कारण इनकी स्थिति है यह राज्य भारत के पूर्व दिशा की ओर स्थित है इसके बाद भारत के उत्तर पूर्वी राज्य और बांग्लादेश है इस कारण इन चार राज्यों पश्चिम बंगाल , झारखंड , उड़ीसा और बिहार भारत के पूर्वी राज्य कहलाते हैं।


भारत के पूर्व में स्थित राज्यों की विशेषताएं :-


  •  पूर्व भारत की सबसे अधिक जनसंख्या वाला राज्य बिहार है इसका स्थान पूरे भारत में जनसंख्या की दृष्टि से तीसरा है व इसके बाद पश्चिम बंगाल राज्य आता है जिसकी जनसंख्या देश में चौथी सबसे अधिक है उड़ीसा और झारखंड का स्थान इनके बाद है जिनका स्थान क्रमशः ग्यारहवां और 14वां है।


  •  क्या आप जानते हैं पूर्व राज्यों के प्रमुख शहर कौन कौन से है , पूर्व राज्यों के प्रमुख शहरों के नाम कोलकाता , रांची , मुजफ्फरपुर , पटना , दुर्गापुर , भुवनेश्वर , बारीपदा और जमशेदपुर आदि है।


  •  पूर्व भारत के राज्यों का कुल क्षेत्रफल लगभग 418,338 वर्ग किलोमीटर है जिसमें क्षेत्रफल की दृष्टि से मध्य भारत का सबसे बड़ा राज्य मध्यप्रदेश है जिसका पूरे भारत में स्थान दूसरा है और इसके बाद उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश राज्य है जिसका देश में स्थान चौथा व नौवां है मध्यम राज्य का सबसे छोटा राज्य उत्तराखंड है जो क्षेत्रफल की दृष्टि से देश का सबसे 18 वां सबसे बड़ा राज्य है। यदि आप क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत के दस सबसे बड़े राज्य की लिस्ट देखना चाहते हैं तो इसको टच करें ।


  • 15 नवंबर 2000 को बिहार से अलग कर झारखंड राज्य की स्थापना की गई । इसलिए 15 नवंबर को झारखंड का स्थापना दिवस मनाया जाता है ।


  •  भौगोलिक दृष्टि से बिहार राज्य और पश्चिम बंगाल भारत गंगा के मैदान पर है उड़ीसा पूर्वी घाट और दक्कन के पठार पर स्थित है व झारखंड राज्य छोटा नागपुर पठार पर है ।


  •  पूर्व भारत का इतिहास भारत के सामान्य इतिहास से जुड़ा रहा भारत में हो रहे उतार - चढ़ाव व बदलाव का यहां भी काफी असर होता था । आजादी की लड़ाई में भारत के पूर्वी भाग का भी काफी योगदान था ।


किन राज्यों को भारत का पूर्वी राज्य कहा जाता है ?

या

कौन से राज्य भारत के पूर्व में स्थित है ?

झारखंड , बिहार , पश्चिम बंगाल और उड़ीसा भारत के पूर्वी राज्य है क्योंकि यह राज्य भारत के पूर्व दिशा की ओर स्थित है यह राज्य हमारे लिए महत्वपूर्ण है और यदि भारत के पूर्व दिशा में स्थित राज्य की बात की जाए तो इनमें भी यही राज्य आते है।

क्या सिक्किम भारत का पूर्वी राज्य है ?

यह प्रश्न आपके मन में आ सकता है कि क्या सिक्किम भारत का पूर्वी राज्य है क्योंकि इसकी सीमा पश्चिम बंगाल से लगती है और यह पूर्व भाग की ओर ही स्थित है परन्तु ऐसा नहीं है विभिन्न लेखों के अनुसार और आमतौर पर भी इसे भारत के पूर्व राज्यों में नहीं परन्तु उत्तर पूर्व राज्यों में गिना जाता है तो इस प्रश्न का जवाब की क्या सिक्किम भारत के पूर्व राज्यों में से एक है का उत्तर होगा नहीं क्योंकि इसे उत्तरी पूर्वी राज्य माना जाता है ।

भारत का दक्षिण पूर्व राज्य कौन सा है ?

यह प्रश्न हमारे मन में कई बार उठता है कि भारत के पूर्व दक्षिणी राज्य कौन सा है आइए आज इस प्रश्न का उत्तर हम जानेंगे । भारत के सबसे दक्षिण में स्थित पूर्वी राज्य उड़ीसा है जिसकी सीमा भारत के विभिन्न राज्यों से लगती है इस राज्य का क्षेत्रफल पूर्वी राज्यों में सबसे अधिक है ।


उड़ीसा पूर्वी भारत

पूर्वी राज्यों में सबसे अधिक तटरेखा उड़ीसा के पास है तो आइए जानते है इस राज्य को । उड़ीसा राज्य की राजधानी भुवनेश्वर है उड़ीसा की सीमा पश्चिम की ओर छत्तीसगढ़ से , दक्षिण की ओर तेलंगाना और आंध्र प्रदेश व उत्तर की ओर पश्चिम बंगाल और झारखंड से लगती है पूर्व की ओर समुद्र है उड़ीसा के प्रमुख शहरों के नाम बारीपदा , भद्रक , भुवनेश्वर , ब्रह्मपुर (बेरहामपुर) आदि है ।


बिहार पूर्व भारत

बिहार राज्य पूर्व भारत में स्थित राज्य है जिसकी सीमा अलग अलग राज्यों और दुसरे देश से भी लगती है यहां की राजधानी पटना है और यहां के प्रमुख नदियों के नाम गंगा , घाघरा , गंडक , पुनपुन , बूढ़ी गंडक , महानंदा , कर्मनाशा , सोनपुर आदि है यहां के प्रमुख शहरों के नाम मुजफ्फरपुर , पटना , दरभंगा , सहरसा आदि है इसके पड़ोसी राज्य झारखंड , उत्तर प्रदेश , पश्चिम बंगाल आदि है और इसके उत्तर दिशा में नेपाल है ।


झारखंड पूर्व भारत

आइए जानते हैं झारखंड राज्य के बारे में । हम सभी झारखंड राज्य के बारे में जानना चाहते हैं इसकी राजधानी रांची है और इसके प्रमुख शहरों के नाम राँची , जमशेदपुर , धनबाद , बोकारो , देवघर , फुसरो , हज़ारीबाग , गिरिडीह आदि है झारखंड के पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश , छत्तीसगढ़ , उड़ीसा , पश्चिम बंगाल , बिहार राज्य है । जिनमें से उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ राज्य भारत के मध्य राज्य के हिस्से है और बिहार , पश्चिम बंगाल और उड़ीसा पूर्व भारत के राज्य है।


पश्चिम बंगाल पूर्वी भारत

पश्चिम बंगाल पूर्व राज्यों का एक प्रमुख राज्य है जिसकी सीमा भारत के पड़ोसी राज्य बांग्लादेश से भी लगती है पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता है और यहां के प्रमुख शहरों के नाम कोलकाता , दुर्गापुर , आसनसोल , हल्दिया आदि है यहां के पड़ोसी राज्य बिहार , उड़ीसा , झारखंड , सिक्किम , असम है पश्चिम बंगाल के पूर्व दिशा की ओर बांग्लादेश है और इसके कुछ भाग समुद्र से भी लगती है अर्थात यहां पर समुद्र तट भी है।


Conclusion या उपसंहार

आज इस लेख में हमने कई महत्वपूर्ण प्रश्नों और पूर्व के बारे में बहुत कुछ जाना जैसे पूर्वी भारत में कितने राज्य हैं , पूर्व भारत में कौन-कौन से राज्य आते हैं , भारत का सबसे पूर्वी राज्य , स्थिति , पड़ोसी भाग आदि - आदि बातें आपने जानी । पूर्वी राज्यों की सूची और विशेषताएं जिसे हमने इस लेख में जाना भारत के लिए महत्वपूर्ण है यहां के भूगोल , संस्कृतियों को जानना बहुत ही अच्छा अनुभव है पूर्व भाग विभिन्न भागों का ही एक हिस्सा है जिसमें विभिन्न राज्य है।
धन्यवाद ।



आप भारत के किस भाग से है कमेंट करना ना भूलें आपको हमारा ये लेख (आर्टिकल) “ पूर्व भारत के राज्य Eastern States in Hindi - हिन्दी में ” कैसा लगा , अपनी राय लिखें और यदि आप चाहते हैं कि हम पूर्वी राज्यों की संस्कृति , कला , भूगोल और इतिहास के बारे में लेख लिखे या किसी अन्य विषय पर भी निबंध , कविता या लेख लिखे तो आप कमेंट के द्वारा हमें अपने सुझाव व विषय दे सकते हैं इसे अधिक से अधिक शेयर करें।


Home







Comments

Popular posts from this blog

छत्तीसगढ़ की कला एवं संस्कृति Art and Culture of Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ की महान कला एवं संस्कृति कला , संस्कृति की वाहिका है जिस प्रकार भारत की कला में भिन्नता है उसी प्रकार छत्तीसगढ़ की कला एवं संस्कृति भी बहुआयामी है वनों से आच्छादित व आदिवासी अधिकता के कारण यहां की कला में वनों , प्रकृति , प्राचीन और परम्परा का विशेष स्थान व महत्व है। छत्तीसगढ़ की कला में हमें विभिन्न प्रकार के लोक नृत्य , जातियां , लोक कला , मेले , विभिन्न भाषा , शिल्प और विशेष व्यंजन देखने को मिलते हैं। प्रदेश में यहां के आभूषणों , वस्त्रों का विशेष स्थान है जो यहां की संस्कृति को और प्रभावशाली व समृद्ध बनाती हैं सरल जीवन जीते हुए यहां के लोग अपनी परम्परा , रीति रिवाज और मान्यताओं का पालन करते है। समय-समय पर ऋतुओं , तिथि और त्योहार अनुसार विभिन्न उत्सवों और संस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाता है प्रत्येक गांव, जिले, क्षेत्र की अपनी अलग मान्यताएं, पहचान व धार्मिक महत्व हैं। माना जाता है कि कला का प्राण है रसात्मकता। रस अथवा आनन्द अथवा आस्वाद्य। कला के द्वारा एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी तक संस्कृति व परम्पराओं का प्रदान होता है छत्तीसगढ़ की कला जहाँ एक ओर त

Top Ten Best Chhattisgarhi Songs 2021 ( CG song ) , छत्तीसगढ़ के 10 सबसे प्रसिद्ध छत्तीसगढ़ी गाने

छत्तीसगढ़ एक अलग राज्य होने के साथ-साथ इसकी एक अलग फिल्म इंडस्ट्री भी है। जो दिन-प्रतिदिन सफलता के नए आयामों को छू रही है। कोई भी इंडस्ट्री गानों के बिना अधूरी है छत्तीसगढ़ भी इसमें पीछे नहीं है छत्तीसगढ़ ने ऐसे कई गाने दिए हैं जो किसी भी बड़े इंडस्ट्री के गानों को भी टक्कर दे सकती हैं। दिन प्रतिदिन छत्तीसगढ़ी गाने प्रसिद्ध होते जा रहे है और लोग इन्हें सुनना पसंद करते हैं चाहे वह लव सोंग्स हो या डीजे संगीत या कोई और छत्तीसगढ़ी गाने समा बांध देते है। इस लेख में हम छत्तीसगढ़ के Top Ten CG Song के बारे में जानेंगे। 1 . मोला नीक लागे रानी ( 115 M. ) छत्तीसगढ़ का पहला गीत जिसे यूट्यूब पर 100 मिलियन से भी अधिक बार देखा गया “मोला निक लागे रानी” छत्तीसगढ़ का प्रसिद्ध सॉन्ग है आते ही इसने सभी के दिलो में अपनी खास जगह बना ली। Song : Mola Nik Lage Rani YouTube View : 115 M. + Channel : SB MUSIC KORBA Likes : 1.3 Lakh + Singer : Ashok Rajwade , Suman Kurrey 2 . छम छम बाजे पांव के पैरी ( 7 3 M . ) छत्तीसगढ़ी फिल्म आई लव यू का सुपर हिट सॉन्ग “छम छम बाजे पांव

छत्तीसगढ़ के त्यौहार , उत्सव , मेले व स्वादिष्ट पकवान व व्यंजन Art and Culture of Chhattisgarh Part : 2 भाग - दो

विश्व प्रसिद्ध छत्तीसगढ़ की लोक कला एवं संस्कृति छत्तीसगढ़ के आम जनजीवन का एक अभिन्न अंग है यह लेख “ छत्तीसगढ़ के त्यौहार , उत्सव , मेले व स्वादिष्ट पकवान व व्यंजन Art and Culture of Chhattisgarh Part : 2 भाग - दो ” छत्तीसगढ़ के कला संस्कृति के वर्णन का भाग 2 है आप छत्तीसगढ़ की कला व संस्कृति पर क्लिक कर कर इसके लेख भाग 1 को पढ़ सकते हैं। इस लेख में छत्तीसगढ़ में बड़े ही धूमधाम से मनाए जाने वाले विभिन्न उत्सवों , प्रमुख मेलों व आयोजनों और स्वादिष्ट पकवानों के बारे में जानकारी दी गई है। छत्तीसगढ़ के उत्सव भारत विभिन्न त्योहारों का देश है जहां अलग-अलग समय और ऋतुओं के अनुसार विभिन्न त्योहार मनाए जाते हैं इसके पीछे कई प्रमुख कारण है जिस प्रकार भारत में त्योहारों की विविधता है उसी प्रकार छत्तीसगढ़ में भी विभिन्न त्योहार मनाये जाते हैं। छेरछेरा - छेरछेरा छत्तीसगढ़ के सबसे प्रमुख त्योंहारों में से एक है जो किसानी काम खत्म होने के बाद फसलों को अपने-अपने घर लाये जाने का प्रतीक है यह त्योहार पोष मास के पूर्णिमा को मनाया जाता है तथा इस त्योहार का अन्य नाम पूष पुन