Skip to main content

दक्षिण भारत के राज्य southern states in hindi - हिन्दी में

क्या आप दक्षिण भारत की विविधता और विशेषताओं के बारे में जानते हैं यदि नहीं ? , तो आपको यह पोस्ट जरूर पढ़ना चाहिए और यदि हां तो यह पोस्ट “ दक्षिण भारत के राज्य southern states in hindi - हिन्दी में ” आपके लिए सोने पर सुहागा होगी क्योंकि यह दक्षिण राज्यों के बारे में आपकी जानकारियों को और बढ़ाएंगी । इस लेख में दिए गए जानकारियों की लिस्ट नीचे दी गई है।

*कर्नाटक (1), तेलंगाना (2), आंध्रप्रदेश (3), केरल (4), तमिलनाडु (5)


दक्षिणी राज्यों के नाम • विशेषताएं • आदि महत्वपूर्ण जानकारियां • कर्नाटक • तेलंगाना • आंध्र प्रदेश • केरल • तमिलनाडु • उपसंहार


दक्षिण भारत में कितने राज्य हैं ?

भारत के दक्षिण में 5 राज्य स्थित है इसके अलावा यहां 3 संघ शासित प्रदेश ( केंद्र शासित प्रदेश ) भी स्थित है।

दक्षिण भारत के राज्य -

दक्षिण भारत , भारत का अभिन्न अंग है भारत के ये सभी राज्य तटीय राज्य के रूप में प्रसिद्ध है दक्षिण भारत के राज्यो का देश के भूगोल , अर्थव्यवस्था और संस्कृति में अति योगदान है इन राज्यों ने हमें कई महान व्यक्तित्व दिए है। इसलिए हमें इन सभी राज्यों के बारे में जरूर जानना चाहिए नीचे इन राज्यों के बारे में पूरी जानकारी दी गई है।


दक्षिण भारत में कौन-कौन से राज्य हैं ?

यह प्रश्न हम सभी के मन में आता हैं कि दक्षिण भारत में कौन कौन से राज्य होंगे और उनके नाम क्या क्या है इस प्रश्न का उत्तर यह है कि दक्षिण भारत के राज्यो के नाम आंध्र प्रदेश , कर्नाटक , केरल , तमिल नाडु , तेलंगाना है । और यहां ३ केंद्र शासित प्रदेश भी है जिनके नाम अंडमान निकोबार द्वीप समूह , लक्ष्यद्वीप और पांडुचेरी है।

दक्षिणी राज्यों की स्थिति व पड़ोसी राज्य -

विश्व के एशिया महाद्वीप के भारतीय प्रायद्वीप के दक्षिणी भाग पर विस्तृत राज्य को दक्षिणी राज्य कहते हैं यह राज्य तीन दिशाओं से समुद्र से घिरा है देखने में दक्षिणी राज्य एक त्रिभुज के आकार की आकृति में दिखते हैं जिसके दो तरफ समुद्र ( एक ओर अरब सागर व दुसरी ओर बंगाल की खाड़ी ) स्थित है। और ऊपर की ओर अर्थात उत्तरी दिशा में भारत का विशाल मैदान है। दक्षिणी राज्यों के पड़ोसी राज्य गोवा , महाराष्ट्र , छत्तीसगढ़ व उड़ीसा है अर्थात दक्षिणी राज्यों की सीमा भारत के पश्चिमी , मध्य राज्यों और पुर्वी राज्यों से लगती है ।


भारत का सबसे दक्षिणी राज्य -

भारत का सबसे दक्षिणी राज्य तमिलनाडु है तमिल नाडु का कन्याकुमारी जिला भारत के सबसे दक्षिणी राज्य का सबसे दक्षिणी जिला है परन्तु भारत का सबसे दक्षिणी जिला नहीं , ऐसा क्यों ?

यह प्रश्न आपके मन में भी आ रहा होगा कि यदि सबसे दक्षिणी राज्य का सबसे दक्षिणी जिला भारत के सबसे दक्षिण में स्थित जिला नहीं है तो कौन सा है इसका उत्तर है केन्द्र शासित प्रदेश । हां राज्य नहीं भारत का सबसे दक्षिणी जिला भारत के संघ शासित प्रदेश का जिला है जो है अंडमान निकोबार दीप समूह का निकोबार जिला । यही भारत का सबसे दक्षिणी जिला है और इस जिले का इंदिरा पाॅइट भारत का सबसे दक्षिणी छोर है। और कन्याकुमारी ( जिला - कन्याकुमारी ) को भारत के मुख्य भुमि का सबसे दक्षिणी भाग माना जाता है।


भारत के दक्षिण में स्थित राज्यों की विशेषताएं :-

  •  भारत में सबसे अधिक तट दक्षिण राज्यों के पास है यह राज्य तीन ओर से समुद्र से घिरे हुए है पहले दक्षिण भारत के सभी राज्यों की सीमा समुद्र से लगती थी लेकिन 2 जून 2014 को तेलंगाना राज्य बनने के बाद यह दक्षिण भारत का पहला ऐसा राज्य बना जिसके पास समुद्र सीमा नहीं है दक्षिण भारत की कुल तटीय रेखा की लम्बाई लगभग 2,800 किलोमीटर है जो इसे भारत की सबसे अधिक समुद्री सीमा वाला भाग बनाती है।


  •  भारत के दक्षिण राज्यों में कई प्रसिद्ध स्थान और शहर है जहां आप अपने परिवार के साथ छुट्टियों में घुमने जा सकते हैं। यहां के प्रमुख शहरों के नाम बैंगलोर , चेन्नई , विशाखापट्टनम , मैसूर , कोच्चि , वायनाड , अमरावती , विजयवाड़ा , कोयम्बतूर और हैदराबाद आदि है।


  •  दक्षिण भारत का कुल क्षेत्रफल 635,780 वर्ग किलोमीटर है  यहां का सबसे बड़ा राज्य कर्नाटक राज्य है भारत में क्षेत्रफल की दृष्टि से कर्नाटक राज्य का स्थान छठवां है और आंध्रप्रदेश राज्य भारत का 7वां सबसे बड़ा राज्य है तमिलनाडु का स्थान दसवें और तेलंगाना राज्य का ग्यारहवें स्थान पर है और केरल राज्य का स्थान 21 वां है। यदि आप क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत के दस सबसे बड़े राज्य की लिस्ट देखना चाहते हैं तो इसको टच करें ।


  •  दक्षिण भारत की प्रमुख भाषाएं मलयालम , तमिल , तेलगु और कन्नड़ , द्रविड़ है। जिसमें कन्नड़ कर्नाटक और मलयालम केरल की राजभाषा है और तमिल तमिलनाडु और तेलुगू तेलंगाना व आंध्र प्रदेश की राजभाषा है।


  •  जनसंख्या की दृष्टि से तमिलनाडु राज्य का स्थान भारत में छठवां है इसके अलावा कर्नाटक का स्थान आठवां है फिर आंध्र प्रदेश आता है जिसका स्थान दसवां है और तेलंगाना भारत का बारहवां और केरल भारत का तेरहवां सबसे अधिक जनसंख्या वाला राष्ट्र है।


  •  क्या आप जानते है ? दक्षिण भारत का इतिहास प्राचीन है आजादी से पहले यहां अंग्रेजों का शासनकाल था। यहां कई शासकों ने शासन किया यहां के एक प्रसिद्ध साम्राज्य का नाम विजय नगर है तेनालीराम नामक प्रसिद्ध व्यक्ति इसी साम्राज्य में थे।


भारत का दक्षिणी पश्चिमी राज्य कौन सा है ?

आइए हम इस महत्वपूर्ण प्रश्न का उत्तर जानते हैं कि भारत का दक्षिणी पश्चिमी राज्य कौन सा है भारत के दक्षिण में स्थित पांच राज्यों में से कर्नाटक राज्य भारत के सबसे दक्षिण में स्थित है इसलिए इस राज्य को दक्षिण पश्चिम राज्य माना जाता है।


दक्षिणी राज्य क्यों कहलाते हैं ?

वे सभी राज्य जो भारत की दक्षिण भुमि पर है भारत के दक्षिणी राज्य कहलाते हैं। आसान भाषा में भारत देश के दक्षिण दिशा में स्थित पांच राज्यों को दक्षिणी राज्य माना जाता है इनमें तीन केंद्र शासित प्रदेश भी है। यदि आप इनके मैप या नक्शे देखें तो इन राज्यों के बाएं ओर अरब सागर , दाहिने ओर बंगाल की खाड़ी , नीचे की ओर हिन्द महासागर और ऊपर की ओर भारत के अन्य राज्य दिखाई देंगे।


ध्यान दें : -

एक मिनट सोचिए इस ब्लॉग को पुरा पढ़ने के पश्चात इस बात पर विचार किजिए की इन भारत के राज्यों का हमारे देश में कितना योगदान है भोगौलिक , सांस्कृतिक दृष्टि से यह कितने जरूरी है एक बार यह कल्पना करें कि यदि यह राज्य आज नहीं होते तो भारत कैसा होता ? सोचिए , सोचिए 🤔😄

किन राज्यों को भारत का दक्षिणी राज्य कहा जाता है ?

या

कौन से राज्य भारत के दक्षिण में स्थित है ?

पांच राज्य जो भारत के दक्षिण दिशा की ओर है को दक्षिण भारत के राज्य माना जाता है जिनके नाम आंध्र प्रदेश , तमिलनाडु , तेलंगाना और कर्नाटक , केरल है यही राज्य भारत के दक्षिण में स्थित है यह भू - भाग दो दिशा में समुद्र से घिरा हुआ हैं इस कारण यह राज्य अपने सुंदर - सुंदर बीचों के लिए प्रसिद्ध है।

क्या गोवा भारत का दक्षिणी राज्य है ?

अक्सर लोगों द्वारा पुछा जाता है कि क्या गोवा भारत का दक्षिणी राज्य है ? यदि आप मैप को देखें तो आपको पता चलेगा गोवा राज्य दक्षिण राज्य से सटा हुआ है तो हो सकता है कि यह भारत का दक्षिणी राज्य हो। लेकिन ऐसा नहीं है गोवा भारत के पश्चिमी राज्यों में आता है विभिन्न लेखों और आमतौर पर गोवा राज्य को पश्चिमी राज्यों में से एक माना जाता है इसलिए गोवा को दक्षिण राज्य माना गया है।

भारत का दक्षिण पूर्वी राज्य कौन सा है ?

आंध्र प्रदेश , भारत का सबसे दक्षिण पुर्व राज्य आंध्र प्रदेश को माना जाता है और आंध्र प्रदेश का सबसे पूर्वी जिला श्रीकाकुलम जिला है। यह भारत का तटीय राज्य है इसकी सीमा भारत के मध्य राज्यों और पूर्वी राज्यों से लगती है अर्थात इसके पड़ोसी राज्य भारत के मध्य , पुर्व में स्थित राज्य हैं ।


आंध्र प्रदेश दक्षिणी भारत

आंध्र प्रदेश भारत के दक्षिणी राज्य में एक प्रमुख राज्य है यहां की राजधानी अमरावती है यहां के प्रमुख शहर के नाम विशाखापट्टनम , अमरावती व विजयवाड़ा आदि है इन प्रदेश के पड़ोसी राज्य उड़ीसा , तेलंगाना , कर्नाटक और तमिलनाडु है इस राज्य के पूर्व की ओर समुद्र है।


तमिल नाडु दक्षिण भारत

आइए जानते हैं भारत के तमिलनाडु राज्य के बारे में तमिलनाडु राज्य की राजधानी चेन्नई है इस राज्य के सभी पड़ोसी राज्य भारत के दक्षिणी राज्यों में आते हैं जिनमें पश्चिम में केरल राज्य , उत्तर में आंध्र प्रदेश और पश्चिम - उत्तर दिशा में कर्नाटक राज्य स्थित है तमिल नाडु के प्रमुख शहरों के नाम चेन्नई , मदुरै , तिरुचिरापल्ली या त्रिची , कोयम्बतूर , सेलम व तिरूनेलवेली आदि है। भारत के दक्षिण राज्यों में सबसे ज्यादा तटीय क्षेत्र इसी राज्य के पास है ।


तेलंगाना दक्षिणी भारत

क्या आप जानते हैं तेलंगाना भारत का सबसे नवनिर्मित राज्य है और इसकी राजधानी हैदराबाद है तेलंगाना राज्य के पड़ोसी राज्य छत्तीसगढ़ , महाराष्ट्र , कर्नाटक , उड़ीसा और आंध्र प्रदेश है अर्थात तेलंगाना राज्य की सीमा भारत के तीन भाग पश्चिमी , मध्य व पूर्वी भारत से लगती है जिसमें छत्तीसगढ़ मध्य भारत , उड़ीसा पुर्व भारत और महाराष्ट्र पश्चिमी राज्यों का हिस्सा है व अन्य राज्य दक्षिण भारत के ही भाग है।


केरल दक्षिणी भारत

केरल राज्य देश के प्रमुख राज्यों में से एक है केरल राज्य के प्रमुख शहर अल्लापुझा , कालीकट , कोच्चि , कोट्टायम , इडुक्की , कोल्लम , मलप्पुरम , मुन्नार , वर्कला और वायनाड आदि है न केरल राज्य की राजधानी तिरुवनंतपुरम है जो यहां का एक बड़ा शहर भी है यहां के पड़ोसी राज्य कर्नाटक और तमिलनाडु है और यह एक तरफ से समुद्र से भी घिरा हुआ है।


कर्नाटक दक्षिणी भारत

इसमें हम कर्नाटक राज्य के बारे में जानकारियां प्राप्त करेंगे कर्नाटक राज्य के प्रमुख शहर बैंगलोर , मैसूर , हुबली , मैंगलोर , बेलगाम आदि है बैंगलोर ही इस राज्य की राजधानी भी है इस राज्य के पड़ोसी राज्य गोवा , केरल , तेलंगाना , आंध्र प्रदेश , तमिलनाडु और महाराष्ट्र राज्य है कर्नाटक राज्य के पश्चिम की ओर अरब सागर स्थित है ।


Conclusion या उपसंहार

जैसा कि आपने इस लेख को पढ़ा और समझा इस लेख में हमको विभिन्न प्रश्नों के उत्तर मिले जैसे दक्षिण भारत में कितने राज्य हैं , दक्षिण भारत में कौन-कौन से राज्य आते हैं , भारत का सबसे दक्षिणी राज्य , स्थिति , पड़ोसी भाग आदि - आदि जानकारियां जानी । दक्षिण भारत की सूची , संस्कृति , खान - पान प्रसिद्ध है और यह हमारे देश का एक अभिन्न अंग है जिसकी जानकारी होना हम सभी के लिए जरूरी है यहां का ज्ञान , भू भाग , पर्यटन स्थल और आदि काफी सुंदर है सभी पांचों राज्य आंध्र प्रदेश , तेलंगाना , कर्नाटक , केरल और तमिलनाडु राज्य आगे बढ़कर भारत के विकास में अपना योगदान करते हैं।
धन्यवाद ।
मां पर बहुत सुंदर कविता



आप भारत के किस भाग में रहते है नाम कमेंट करना ना भूलें आपको हमारा ये लेख (आर्टिकल) “ दक्षिण भारत के राज्य southern states in hindi - हिन्दी में ” कैसा लगा , अपनी राय लिखें और यदि आप चाहते हैं कि हम दक्षिणी राज्यों की संस्कृति , कला , भूगोल और इतिहास के बारे में लेख लिखे या किसी अन्य विषय पर भी निबंध , कविता या लेख लिखे तो आप कमेंट के द्वारा हमें अपने सुझाव व विषय दे सकते हैं इसे अधिक से अधिक शेयर करें।





Comments

Popular posts from this blog

छत्तीसगढ़ की कला एवं संस्कृति Art and Culture of Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ की महान कला एवं संस्कृति कला , संस्कृति की वाहिका है जिस प्रकार भारत की कला में भिन्नता है उसी प्रकार छत्तीसगढ़ की कला एवं संस्कृति भी बहुआयामी है वनों से आच्छादित व आदिवासी अधिकता के कारण यहां की कला में वनों , प्रकृति , प्राचीन और परम्परा का विशेष स्थान व महत्व है। छत्तीसगढ़ की कला में हमें विभिन्न प्रकार के लोक नृत्य , जातियां , लोक कला , मेले , विभिन्न भाषा , शिल्प और विशेष व्यंजन देखने को मिलते हैं। प्रदेश में यहां के आभूषणों , वस्त्रों का विशेष स्थान है जो यहां की संस्कृति को और प्रभावशाली व समृद्ध बनाती हैं सरल जीवन जीते हुए यहां के लोग अपनी परम्परा , रीति रिवाज और मान्यताओं का पालन करते है। समय-समय पर ऋतुओं , तिथि और त्योहार अनुसार विभिन्न उत्सवों और संस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाता है प्रत्येक गांव, जिले, क्षेत्र की अपनी अलग मान्यताएं, पहचान व धार्मिक महत्व हैं। माना जाता है कि कला का प्राण है रसात्मकता। रस अथवा आनन्द अथवा आस्वाद्य। कला के द्वारा एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी तक संस्कृति व परम्पराओं का प्रदान होता है छत्तीसगढ़ की कला जहाँ एक ओर त

Top Ten Best Chhattisgarhi Songs 2021 ( CG song ) , छत्तीसगढ़ के 10 सबसे प्रसिद्ध छत्तीसगढ़ी गाने

छत्तीसगढ़ एक अलग राज्य होने के साथ-साथ इसकी एक अलग फिल्म इंडस्ट्री भी है। जो दिन-प्रतिदिन सफलता के नए आयामों को छू रही है। कोई भी इंडस्ट्री गानों के बिना अधूरी है छत्तीसगढ़ भी इसमें पीछे नहीं है छत्तीसगढ़ ने ऐसे कई गाने दिए हैं जो किसी भी बड़े इंडस्ट्री के गानों को भी टक्कर दे सकती हैं। दिन प्रतिदिन छत्तीसगढ़ी गाने प्रसिद्ध होते जा रहे है और लोग इन्हें सुनना पसंद करते हैं चाहे वह लव सोंग्स हो या डीजे संगीत या कोई और छत्तीसगढ़ी गाने समा बांध देते है। इस लेख में हम छत्तीसगढ़ के Top Ten CG Song के बारे में जानेंगे। 1 . मोला नीक लागे रानी ( 115 M. ) छत्तीसगढ़ का पहला गीत जिसे यूट्यूब पर 100 मिलियन से भी अधिक बार देखा गया “मोला निक लागे रानी” छत्तीसगढ़ का प्रसिद्ध सॉन्ग है आते ही इसने सभी के दिलो में अपनी खास जगह बना ली। Song : Mola Nik Lage Rani YouTube View : 115 M. + Channel : SB MUSIC KORBA Likes : 1.3 Lakh + Singer : Ashok Rajwade , Suman Kurrey 2 . छम छम बाजे पांव के पैरी ( 7 3 M . ) छत्तीसगढ़ी फिल्म आई लव यू का सुपर हिट सॉन्ग “छम छम बाजे पांव

छत्तीसगढ़ के त्यौहार , उत्सव , मेले व स्वादिष्ट पकवान व व्यंजन Art and Culture of Chhattisgarh Part : 2 भाग - दो

विश्व प्रसिद्ध छत्तीसगढ़ की लोक कला एवं संस्कृति छत्तीसगढ़ के आम जनजीवन का एक अभिन्न अंग है यह लेख “ छत्तीसगढ़ के त्यौहार , उत्सव , मेले व स्वादिष्ट पकवान व व्यंजन Art and Culture of Chhattisgarh Part : 2 भाग - दो ” छत्तीसगढ़ के कला संस्कृति के वर्णन का भाग 2 है आप छत्तीसगढ़ की कला व संस्कृति पर क्लिक कर कर इसके लेख भाग 1 को पढ़ सकते हैं। इस लेख में छत्तीसगढ़ में बड़े ही धूमधाम से मनाए जाने वाले विभिन्न उत्सवों , प्रमुख मेलों व आयोजनों और स्वादिष्ट पकवानों के बारे में जानकारी दी गई है। छत्तीसगढ़ के उत्सव भारत विभिन्न त्योहारों का देश है जहां अलग-अलग समय और ऋतुओं के अनुसार विभिन्न त्योहार मनाए जाते हैं इसके पीछे कई प्रमुख कारण है जिस प्रकार भारत में त्योहारों की विविधता है उसी प्रकार छत्तीसगढ़ में भी विभिन्न त्योहार मनाये जाते हैं। छेरछेरा - छेरछेरा छत्तीसगढ़ के सबसे प्रमुख त्योंहारों में से एक है जो किसानी काम खत्म होने के बाद फसलों को अपने-अपने घर लाये जाने का प्रतीक है यह त्योहार पोष मास के पूर्णिमा को मनाया जाता है तथा इस त्योहार का अन्य नाम पूष पुन