Skip to main content

मध्य भारत के राज्य Middle States of India in Hindi - हिन्दी में

मध्य भारत , भारत का एक ऐसा भाग है जिसकी सीमा लगभग भारत के हर भाग से लगती है यह हमारे देश का एक ऐसा भाग है जो हमारे देश के लिए अति महत्वपूर्ण है आज हम अपने इस लेख “ मध्य भारत के राज्य Middle States of India in Hindi - हिन्दी में ” में मध्य राज्यों के बारे में जानेंगे। इस भू-भाग में बहुत सी नदियां , वन , मैदान आदि स्थित है इसकी सीमा भारत के विभिन्न भागों और कहीं कहीं अन्य देशों से भी लगती है इस लेख में आप जानेंगे -

* उत्तराखंड (1) , उत्तर प्रदेश (2) , मध्य प्रदेश (3) , छत्तीसगढ़ (4)


मध्य राज्यों के नाम • विशेषताएं • आदि महत्वपूर्ण जानकारियां • उत्तर प्रदेश • छत्तीसगढ़ • मध्य प्रदेश • उत्तराखंड • उपसंहार


मध्य भारत में कितने राज्य हैं ?

भारत के मध्य में चार राज्य स्थित है ।

मध्य भारत के राज्य -

मध्य भारत विभिन्न भागों से लगा हुआ है ऊपरी हिमालय से लेकर भारत के मैदान तक विस्तृत यह भाग भारत के लिए अति आवश्यक है मध्य राज्यों की देन हमारे संस्कृति , भूगोल में भी है जिनके बारे में जानना हमारे लिए आवश्यक है ये राज्य भारत के प्रमुख राज्यों में से एक है जिनके विषय में विस्तार से जानकारी दी गई है ।


मध्य भारत में कौन-कौन से राज्य हैं ?

उत्तर प्रदेश , छत्तीसगढ़ , महाराष्ट्र , उत्तराखंड ये सभी भारत के मध्य राज्य है इनकी संख्या 4 है।

मधयम राज्यों की स्थिति व पड़ोसी राज्य -

मध्य राज्यों की स्थिति हमारे लिए महत्वपूर्ण है क्योंकि यह राज्य भारत के विभिन्न भागों को आपस में जोड़ने का कार्य करते है अर्थात इनकी सीमा भारत के विभिन्न मुख्य भागों से लगती है। यदि आप इनके मैप या नक्शे पर देखें तो आपको पता चलेगा कि पश्चिमी राज्य इन राज्यों के बाएं ओर , उत्तर राज्य बाएं और ऊपर की ओर स्थित है और दाएं ओर पूर्वी राज्य और नीचे की ओर दक्षिणी राज्य है अलग अलग देशों से भी इनकी सीमाएं लगती है अर्थात यदि दिशाओं के अनुसार देखा जाए तो इन राज्यों के उत्तर - पूर्व दिशा में चीन और नेपाल है दक्षिण में दक्षिण भारत , दक्षिण - पश्चिम में पश्चिमी राज्य , पूर्व दिशा में पूर्वी राज्य और पश्चिम-उत्तर दिशा में भारत के उत्तरी राज्य स्थित है मध्य राज्य से इन सभी राज्यों की सीमा लगती है और यही इनके पड़ोसी राज्य भी है ।


भारत का सबसे मध्य राज्य -

भारत के सबसे मध्य में स्थित राज्य मध्यप्रदेश है मध्य प्रदेश राज्य का कटनी जिला भारत का सबसे मध्य में स्थित जिला है इस जिले का क्षेत्रफल 4,949 वर्ग किलोमीटर है।


भारत का मध्य उत्तरी राज्य कौन सा है ?

देश के सबसे उत्तर में स्थित मध्य राज्य उत्तराखंड है । यह राज्य हिमाचल प्रदेश के नीचे स्थित है हिमाचल प्रदेश भारत का सबसे उत्तरी राज्य है परन्तु यह उत्तर भारत का राज्य है इसलिए उत्तराखंड मध्यम भारत का सबसे उत्तरी राज्य है।



मध्य राज्य क्यों कहलाते हैं ?

आपके मन में यह प्रश्न जरूर आया होगा कि इन राज्यों को भारत का मध्य राज्य क्यों कहा जाता है इसका उत्तर है इनकी स्थिति यह राज्य भारत के मध्य में स्थित है जिस कारण इन राज्यों को भारत का मध्य राज्य कहा जाता है।


ध्यान दें : -
एक मिनट सोचिए इस ब्लॉग को पुरा पढ़ने के पश्चात इस बात पर विचार किजिए की इन भारत के राज्यों का हमारे देश में कितना योगदान है भोगौलिक , सांस्कृतिक दृष्टि से यह कितने जरूरी है एक बार यह कल्पना करें कि यदि यह राज्य आज नहीं होते तो भारत कैसा होता ? सोचिए , सोचिए 🤔😄


भारत के मध्य में स्थित राज्यों की विशेषताएं :-


  •  क्या आप जानते है भारत के मध्य में स्थित एक राज्य की जनसंख्या भारत में सबसे अधिक है हां , वो राज्य है उत्तर प्रदेश  । उत्तर प्रदेश की जनसंख्या भारत में सबसे अधिक है मध्य राज्यों में इसके बाद दूसरा मध्य प्रदेश है इसके बाद छत्तीसगढ़ है जिसका पूरे भारत में स्थान सत्रहवां है मध्य राज्यों में सबसे कम जनसंख्या उत्तराखंड का है जिसका पूरे भारत में स्थान 19वां है ।


  •  मध्य राज्यों में कई प्रसिद्ध स्थान है। मध्य भारत के प्रमुख शहरों के नाम इन्दौर , भोपाल , प्रयागराज , लखनऊ , बिलासपुर , रायपुर , देहरादून , ऋषिकेश आदि है ।


  •  भारत के मध्य राज्यों का कुल क्षेत्रफल लगभग 737,877 वर्ग किलोमीटर है जिसमें सबसे अधिक क्षेत्रफल वाला राज्य मध्यप्रदेश व इसके बाद उत्तर प्रदेश का स्थान आता है। छत्तीसगढ़ भारत का 9वां सबसे बड़ा और उत्तराखंड भारत का  अट्ठारहवां सबसे बड़ा राज्य है। यदि आप क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत के दस सबसे बड़े राज्य की लिस्ट देखना चाहते हैं तो इसको टच करें ।


  • 1 नवंबर 2000 को छत्तीसगढ़ को मध्य प्रदेश से अलग कर एक नया राज्य होने का दर्जा प्राप्त हुआ । 9 नवंबर 2000 को उत्तर प्रदेश से अलग कर उत्तराखंड की स्थापना की गई ।


  •  उत्तराखंड , छत्तीसगढ़ और मध्य भारत में बहुत से वन है जिसमें कई जानवर भी है यहां कई टाइगर रिजर्व भी है छत्तीसगढ़ में चार टाइगर रिजर्व है उत्तराखंड में 2 और उत्तर प्रदेश में 3 है और मध्य प्रदेश में छः टाइगर रिजर्व स्थित है ।


  •  भारत के इतिहास में मध्य राज्यों का भी योगदान है देश में होने वाले ऐतिहासिक बदलावों का इन क्षेत्रों पर भी असर पड़ा । इस क्षेत्र का इतिहास भारत के मुख्य इतिहास से जुड़ा हुआ है स्वतंत्रता संग्राम में भी इन राज्यों का बहुत योगदान रहा है ।


किन राज्यों को भारत का मध्य राज्य कहा जाता है ?

या

कौन से राज्य भारत के मध्य में स्थित है ?

छत्तीसगढ़ , मध्य प्रदेश , उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड राज्य भारत देश के मध्य में स्थित राज्य है। यह सभी राज्य भारत के सबसे मध्य में स्थित है और इन्हीं राज्यों को भारत का मध्य राज्य भी कहा जाता है।

क्या झारखंड भारत का मध्य राज्य है ?

यदि आप मध्य राज्यों का मैप या नक्शा देखें तो आपके मन में ये सवाल उठ सकता है कि क्या झारखंड मध्य राज्यों का हिस्सा है पर ऐसा नहीं है कई लेखों और आमतौर पर इसे पूर्व राज्य माना गया है इस प्रकार झारखंड मध्य राज्य नहीं पूर्व राज्य है ।

भारत का दक्षिण मध्य राज्य कौन सा है ?

आइए इस प्रश्न का उत्तर जानते है कि भारत का मध्य दक्षिण में स्थित राज्य कौन सा है तो इस प्रश्न का उत्तर है छत्तीसगढ़ हां छत्तीसगढ़ ही भारत का वो मध्यम राज्य है जो भारत के सबसे दक्षिण में स्थित है।


उत्तर प्रदेश मध्य भारत

आइए जानते हैं भारत के राज्य उत्तर प्रदेश के बारे में उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ है और यह भारत का सबसे अधिक जनसंख्या वाला राज्य है इस राज्य के उत्तर दिशा की ओर नेपाल व उत्तराखंड , हिमाचल प्रदेश राज्य , दक्षिण दिशा में मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ प्रदेश , पश्चिमी ओर हरियाणा , राजस्थान , पूर्व दिशा की ओर बिहार व झारखंड राज्य है यहां के प्रमुख शहरों के नाम इलाहाबाद , बनारस , लखनऊ आदि है।


छत्तीसगढ़ मध्य भारत

छत्तीसगढ़ राज्य भारत के सबसे महत्वपूर्ण राज्यों में से एक है इसकी राजधानी रायपुर है और यह मध्य राज्यों में यह वह राज्य है जो सबसे दक्षिण में स्थित है यहां के प्रमुख शहरों के नाम बिलासपुर , दुर्ग , रायपुर , जगदलपुर , राजनांदगांव , भिलाई और कोरबा है इस राज्य के पड़ोस में पश्चिमी भाग , पूर्वी भाग और दक्षिण भाग है छत्तीसगढ़ राज्य के पड़ोसी राज्य मध्यप्रदेश , उत्तर प्रदेश , तेलंगाना , उड़ीसा , आंध्र प्रदेश और महाराष्ट्र है ।


मध्य प्रदेश मध्य भारत

मध्य प्रदेश भारत के मध्य राज्यों का हिस्सा है जिसकी राजधानी भोपाल है मध्य प्रदेश राज्य के पड़ोसी राज्य छत्तीसगढ़ , राजस्थान , गुजरात , उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र है मध्य प्रदेश में कई जिले व शहर भी है मध्य प्रदेश राज्य के बड़े शहरों के नाम इन्दौर , भोपाल , जबलपुर , ग्वालियर आदि है यहां की प्रमुख नदियां नर्मदा , माही , सिंध आदि है


उत्तराखंड मध्यम भारत

उत्तराखंड राज्य भारत के उत्तर दिशा की ओर स्थित मध्य राज्य है इस राज्य की सीमा कई राज्यों और दुसरे देशों से भी लगती है इस राज्य के उत्तर दिशा में हिमाचल प्रदेश राज्य जो उत्तर भारत का एक राज्य है , पश्चिम दिशा में भी हिमाचल प्रदेश व उत्तर प्रदेश पूर्व की ओर चीन और नेपाल व दक्षिण की ओर उत्तर प्रदेश राज्य है उत्तराखंड की राजधानी देहरादून है और यहां के प्रमुख शहरों के नाम देहरादून , मसूरी , ऋषिकेश , हरिद्वार , रूढ़की आदि है।


Conclusion या उपसंहार

आज इस लेख में हमने कई महत्वपूर्ण प्रश्नों और मध्य के बारे में बहुत कुछ जाना जैसे मध्य भारत में कितने राज्य हैं , मध्य भारत में कौन-कौन से राज्य आते हैं , भारत का सबसे मधयम राज्य , स्थिति , पड़ोसी भाग आदि - आदि बातें आपने जानी । मध्य राज्यों की सूची और इनकी विशेषताएं हमारे लिए आवश्यक है और इन्हें जानना और भी अच्छा है यहां के पकवान , प्रदेश आदि पूरे भारत में अपनी छाप छोड़े हुए है जिसे जानना हम सभी के लिए एक अच्छा अनुभव है ।
धन्यवाद ।



आप भारत के किस भाग से है कमेंट करना ना भूलें आपको हमारा ये लेख (आर्टिकल) “ मध्य भारत के राज्य Middle States of India in Hindi - हिन्दी में ” कैसा लगा , अपनी राय लिखें और यदि आप चाहते हैं कि हम मध्यम राज्यों की संस्कृति , कला , भूगोल और इतिहास के बारे में लेख लिखे या किसी अन्य विषय पर भी निबंध , कविता या लेख लिखे तो आप कमेंट के द्वारा हमें अपने सुझाव व विषय दे सकते हैं इसे अधिक से अधिक शेयर करें।


दक्षिण भारत के राज्य
पश्चिम भारत के राज्य
उत्तर भारत के राज्य
Home






Comments

Popular posts from this blog

छत्तीसगढ़ की कला एवं संस्कृति Art and Culture of Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ की महान कला एवं संस्कृति कला , संस्कृति की वाहिका है जिस प्रकार भारत की कला में भिन्नता है उसी प्रकार छत्तीसगढ़ की कला एवं संस्कृति भी बहुआयामी है वनों से आच्छादित व आदिवासी अधिकता के कारण यहां की कला में वनों , प्रकृति , प्राचीन और परम्परा का विशेष स्थान व महत्व है। छत्तीसगढ़ की कला में हमें विभिन्न प्रकार के लोक नृत्य , जातियां , लोक कला , मेले , विभिन्न भाषा , शिल्प और विशेष व्यंजन देखने को मिलते हैं। प्रदेश में यहां के आभूषणों , वस्त्रों का विशेष स्थान है जो यहां की संस्कृति को और प्रभावशाली व समृद्ध बनाती हैं सरल जीवन जीते हुए यहां के लोग अपनी परम्परा , रीति रिवाज और मान्यताओं का पालन करते है। समय-समय पर ऋतुओं , तिथि और त्योहार अनुसार विभिन्न उत्सवों और संस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाता है प्रत्येक गांव, जिले, क्षेत्र की अपनी अलग मान्यताएं, पहचान व धार्मिक महत्व हैं। माना जाता है कि कला का प्राण है रसात्मकता। रस अथवा आनन्द अथवा आस्वाद्य। कला के द्वारा एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी तक संस्कृति व परम्पराओं का प्रदान होता है छत्तीसगढ़ की कला जहाँ एक ओर त

Top Ten Best Chhattisgarhi Songs 2021 ( CG song ) , छत्तीसगढ़ के 10 सबसे प्रसिद्ध छत्तीसगढ़ी गाने

छत्तीसगढ़ एक अलग राज्य होने के साथ-साथ इसकी एक अलग फिल्म इंडस्ट्री भी है। जो दिन-प्रतिदिन सफलता के नए आयामों को छू रही है। कोई भी इंडस्ट्री गानों के बिना अधूरी है छत्तीसगढ़ भी इसमें पीछे नहीं है छत्तीसगढ़ ने ऐसे कई गाने दिए हैं जो किसी भी बड़े इंडस्ट्री के गानों को भी टक्कर दे सकती हैं। दिन प्रतिदिन छत्तीसगढ़ी गाने प्रसिद्ध होते जा रहे है और लोग इन्हें सुनना पसंद करते हैं चाहे वह लव सोंग्स हो या डीजे संगीत या कोई और छत्तीसगढ़ी गाने समा बांध देते है। इस लेख में हम छत्तीसगढ़ के Top Ten CG Song के बारे में जानेंगे। 1 . मोला नीक लागे रानी ( 115 M. ) छत्तीसगढ़ का पहला गीत जिसे यूट्यूब पर 100 मिलियन से भी अधिक बार देखा गया “मोला निक लागे रानी” छत्तीसगढ़ का प्रसिद्ध सॉन्ग है आते ही इसने सभी के दिलो में अपनी खास जगह बना ली। Song : Mola Nik Lage Rani YouTube View : 115 M. + Channel : SB MUSIC KORBA Likes : 1.3 Lakh + Singer : Ashok Rajwade , Suman Kurrey 2 . छम छम बाजे पांव के पैरी ( 7 3 M . ) छत्तीसगढ़ी फिल्म आई लव यू का सुपर हिट सॉन्ग “छम छम बाजे पांव

छत्तीसगढ़ के त्यौहार , उत्सव , मेले व स्वादिष्ट पकवान व व्यंजन Art and Culture of Chhattisgarh Part : 2 भाग - दो

विश्व प्रसिद्ध छत्तीसगढ़ की लोक कला एवं संस्कृति छत्तीसगढ़ के आम जनजीवन का एक अभिन्न अंग है यह लेख “ छत्तीसगढ़ के त्यौहार , उत्सव , मेले व स्वादिष्ट पकवान व व्यंजन Art and Culture of Chhattisgarh Part : 2 भाग - दो ” छत्तीसगढ़ के कला संस्कृति के वर्णन का भाग 2 है आप छत्तीसगढ़ की कला व संस्कृति पर क्लिक कर कर इसके लेख भाग 1 को पढ़ सकते हैं। इस लेख में छत्तीसगढ़ में बड़े ही धूमधाम से मनाए जाने वाले विभिन्न उत्सवों , प्रमुख मेलों व आयोजनों और स्वादिष्ट पकवानों के बारे में जानकारी दी गई है। छत्तीसगढ़ के उत्सव भारत विभिन्न त्योहारों का देश है जहां अलग-अलग समय और ऋतुओं के अनुसार विभिन्न त्योहार मनाए जाते हैं इसके पीछे कई प्रमुख कारण है जिस प्रकार भारत में त्योहारों की विविधता है उसी प्रकार छत्तीसगढ़ में भी विभिन्न त्योहार मनाये जाते हैं। छेरछेरा - छेरछेरा छत्तीसगढ़ के सबसे प्रमुख त्योंहारों में से एक है जो किसानी काम खत्म होने के बाद फसलों को अपने-अपने घर लाये जाने का प्रतीक है यह त्योहार पोष मास के पूर्णिमा को मनाया जाता है तथा इस त्योहार का अन्य नाम पूष पुन